{"_id":"64b5a48982c09ee933054664","slug":"anganwadi-record-bad-cracks-in-houses-ambala-news-c-36-1-amb1003-6915-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आंगनबाड़ी रिकॉर्ड खराब, घरों में दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आंगनबाड़ी रिकॉर्ड खराब, घरों में दरारें
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गांव अमीपुर भी बारिश के कहर से प्रभावित हुआ। गांव की आंगनबाड़ी केंद्र में रखा रिकॉर्ड और सामान खराब हो गया। घरों में दरारें आ गई हैं और कई घरों के फर्श भी बैठ गए। यही नहीं घरों में रखा अनाज, फर्नीचर, अलमारी, पेटी सब कुछ तबाह हो गया। अभी गांव में पीने के पानी की किल्लत बनी है। गांव का ट्यूबवेल तो चल है, लेकिन गंदा पानी आ रहा है। गांव में विभिन्न गांव के सेवादार युवा पानी के टैंकर पहुंचा रहे हैं। अभी गांव में डॉक्टरी सुविधा ज्यादा नहीं पहुंची।
आंगनबाड़ी का वर्ष 2011 से पड़ा था कॉर्ड
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुखविंद्र कौर ने बताया कि अलमारी में रखा 2011 से लेकर जुलाई 2023 का रिकॉर्ड खराब हो गया। राशन में गेहूं, चावल, राजमाह, आटा, सूखा दूध और बच्चों की प्लेवे की किताबें भी खराब हो गई। आंगनबाड़ी में छह फुट तक पानी जमा था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पीने के पानी का ट्यूबवेल चल गया है, मगर गंदा पानी आ रहा है। गलियों में गंदगी फैल गई है। गांव में पशु भी मरे हैं। लोगों के घरों में रखा गेहूं, चावल और घर का सामान भी खराब हो गया है।
आंकलन के लिए बनेगी कमेटी
गांव खैरा निवासी और कांग्रेस नेता जग्गा खैरा ने बताया कि गांव में प्राकृतिक आपदा से बरसाती पानी जमा होने पर गांव में 75 प्रतिशत घरों में दरारें आई हैं। लोगों को काफी नुकसान हुआ है। लोगों के नुकसान का आंकलन करने के आसपास के गांव वालों के साथ मिलकर एक कमेटी बनाने की कोशिश करेंगे। यह कमेटी नुकसान का आंकलन कर प्रशासन को अवगत कराएगी। उन्होंने बताया कि मुआवजा देने के बारे में जल्द प्रशासन से मिला जाएगा।