फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anganwadi centre buildings are dilapidated, children are at risk due to falling plaster

Ambala News: आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन जर्जर, प्लास्टर गिरने से बच्चों को खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centre buildings are dilapidated, children are at risk due to falling plaster
अंबाला छावनी के बारह क्रास रोड ​स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में चल रही छपरबंद मोहल्ला की आंगनब
- सीलन भरी दीवारें और टूट रहे दरवाजे, पढ़ने वालों की घट रही संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के 12 क्रॉस रोड चार नंबर स्थित सामुदायिक भवन परिसर में चल रहे दो आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति दयनीय है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। छपरबंद मोहल्ला आंगनबाड़ी केंद्र की दीवारें जर्जर दिखीं। केंद्र का उद्घाटन 16 नवंबर 2001 को तत्कालीन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने किया था। आज उसी उद्घाटन पत्थर के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां और घास उगी हुई हैं, जहां जहरीले जीवों का डर रहता है। हालात ऐसे हैं कि इन केंद्रों में 40 से 50 बच्चे हुआ करते थे अब 10 से 11 बच्चे ही आ रहे हैं।

छपरबंद मोहल्ला आंगनबाड़ी की छत पर सीलन
पड़ताल के दौरान यहां दो बच्चे बैट-बॉल खेलते मिले। हेल्पर सावित्री ने बताया कि इंचार्ज मीटिंग में गई हैं। केंद्र के भीतर दीवारों और छतों पर सीलन है और प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है। खिड़कियों की प्लाई बरसात के पानी से फूल चुकी है और लोहे की चौखटों को जंग खा गया है। रसोई की हालत और भी खराब है। दरवाजा गल चुका है और कुर्सियां टूटी पड़ी हैं। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है, जिसके नीचे बैठने को बच्चे मजबूर हैं।
विज्ञापन

चिड़ीमार मोहल्ला आंगनबाड़ी में न इंचार्ज, न बच्चे
दूसरे कमरे में चल रही चिड़ीमार मोहल्ला आंगनबाड़ी की स्थिति तो और भी बदतर मिली। यहां न कोई बच्चा था और न ही स्टाफ। बताया गया कि यहां की हेल्पर 6 साल पहले रिटायर हो चुकी हैं। इस केंद्र की रसोई का दरवाजा और चौखट तक गायब है। जर्जर हालत के कारण बच्चों को अंदर बिठाने के बजाय खुले में बैठाया जाता है। हद तो तब हो गई जब पता चला कि पिछले महीने चोर यहां से इन्वर्टर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में भेज रहे अभिभावक
कच्चा बाजार निवासी संगीता ने बताया कि वह अपनी बेटी को आंगनबाड़ी में छोड़ने आई हैं और एक साल से बेटी को छोड़ने आ रही हैं, कमरे में एक साइड में अंदर पंखा तक नहीं है, छत से प्लस्तर गिर रही है। डर लगता है, लेकिन मजबूरी में बच्ची को यहां छोड़ना पड़ता है।

यह मामला अब तक संज्ञान में नहीं आया था। सीडीपीओ को भेजकर हालात की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-मनीषा, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी

अंबाला छावनी के बारह क्रास रोड स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में चल रही छपरबंद मोहल्ला की आंगनब

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed