{"_id":"69543558c39b600d7309bb95","slug":"an-inmate-hanged-himself-in-the-central-jail-in-connection-with-the-kidnapping-and-murder-of-an-eight-month-old-child-ambala-news-c-36-1-sknl1017-155594-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आठ माह की बच्चे का अपहरण कर हत्या मामले में बंदी ने सेंट्रल जेल में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आठ माह की बच्चे का अपहरण कर हत्या मामले में बंदी ने सेंट्रल जेल में लगाया फंदा
Wed, 31 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सेंट्रल जेल में फंदा लगाने वाले हवालाती मृतक जतिंद्र उर्फ कल्लू की फाइल फोटो: सोशल मीडिय
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पिंजौर में 5 सितंबर को 8 माह के बच्चे का अपहरण का मुंह में सेब ठूंसकर हत्या करने के मामले में अंबाला सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने शव मंगलवार को फंदे से लटका मिला। मृतक कैदी की पहचान पिंजोर निवासी जतिंदर उर्फ कल्लू के रूप में हुई है जो मूलरूप से यूपी के बदायूं का रहने वाला था। सुबह 7 बजे जेल की डिस्पेंसरी के शौचालय में लोअर के नाड़े से शव लटका देखकर हलचल मच गई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने शव का सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। यह पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ। बलदेव नगर थाने के जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
महिला से दुष्कर्म की नीयत से आरोपी ने किया था बच्चे का अपहरण
पंचकूला के पिंजौर की एक कॉलोनी से मृतक जतिंदर उर्फ कल्लू ने अपने साथियों संग मिलकर आठ माह के बच्चे का अपहरण कर लिया था। वह बच्चे की मां को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करना चाहते थे। रात के समय जब बच्चा रोने लगा तो नशे की हालत में चुप कराने के लिए बच्चे के मुंह में सेब ठूंस दिया था, इससे बच्चे की मौत हो गई थी, इसके बाद आरोपियों ने बच्चे को जंगल में दफना दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जतिंदर उर्फ कल्लू को काबू किया था। 13 सितंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को अंबाला सेंट्रल जेल में भेज दिया था।
यह था उस समय का पूरा मामला
दरअसल, आरोपी अपने दो साथियों के साथ पिंजौर की एक कॉलोनी में रात के समय शराब पी रहे थे। नशे की हालत में वह तेज आवाज में गाली दे रहे थे। पड़ोसी महिला ने कहा कि अगर वह शांत नहीं हुए तो पुलिस बुला लेगी। इसके बाद तीनों वहां से चले गए और महिला को सबक सिखाने के लिए उसके साथ दुष्कर्म की योजना बनाई। उन्होंने आठ माह के बच्चे का अपहरण कर महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का प्लान बनाया था। उसी रात महिला के घर में घुसे। कमरे में कुंडी नहीं थी। रात को करीब एक से दो बजे के बीच तीनों आरोपी उसके कमरे में घुसे और आठ माह के बच्चे को वहां से उठा लिया था। बच्ची भूख लगने पर रोई तो आरोपी ने चुप करवाने के लिए मुंह में सेब ठूंस दिया था।
विज्ञापन
पहले भी कई बार फंदा लगा चुके हवालाती, जेल प्रशासन नहीं लगा पा रहा रोक
अंबाला सेंट्रल जेल में पहले भी कई बार हवालाती फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर चुके हैं। हालांकि जेल प्रशासन की तरफ से फंदा लगाने वाले नाड़े आदि पर रोक लगा रखी है। जेल प्रशासन की अनदेखी के कारण बार-बार हवालाती फंदा लगा रहे हैं।
विचाराधीन कैदी ने शौचालय में फंदे पर लटका मिला था। बलदेव नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सतविंद्र सिंह गोदारा, अधीक्षक, सेंट्रल जेल अंबाला