{"_id":"6a3470154afaea58bd0ce12c","slug":"an-evening-in-the-name-of-tunes-will-be-organised-on-21st-ambala-news-c-36-1-amb1001-165008-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक शाम-सुरों के नाम का आयोजन 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक शाम-सुरों के नाम का आयोजन 21 को
Fri, 19 Jun 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी में आयोजित बैठक में मौजूद गुदगुदी जंक्शन के पदाधिकारी व सदस्य। प्रवक्ता
अंबाला। गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को करनाल के फूसगढ़ रोड स्थित एमडीडी बाल भवन में एक शाम-सुरों के नाम आयोजित किया जाएगा। समूह के अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में होने वाला यह 176वां कार्यक्रम दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगा।
सिटी में आयोजित बैठक में बलजीत चावला ने बताया कि शो में अंबाला, करनाल, हिसार, कैथल, नरवाना और यमुनानगर के 27 गायक सदाबहार फिल्मी गीतों की जादुई प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान बॉलीवुड कलाकार सागर शर्मा व सुनील भटनागर समेत कई हस्तियां शिरकत करेंगी। एमडीडी बाल भवन के संस्थापक पीआर नाथ व प्रो. जोगेंद्र सिंह मदान जैसे प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। संगीत प्रेमियों में इसे लेकर खासा उत्साह है। संवाद