{"_id":"6abadd1a0ea7a0e59005f821","slug":"an-employee-came-to-offer-rs-8-lakh-to-the-deceaseds-brother-but-was-caught-by-the-family-ambala-news-c-36-1-amb1002-170383-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मृतक के भाई को 8 लाख का प्रलोभन देने पहुंचा कर्मचारी, परिजनाें ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मृतक के भाई को 8 लाख का प्रलोभन देने पहुंचा कर्मचारी, परिजनाें ने पकड़ा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में सोमवार को मृतक गरनाला गांव के निवासी लाल बहादुर शास्त्री के परिजनों व ग्रामीणों का धरना चल ही रहा था कि इतने में अचानक से सभी दौड़ लिए। आक्रोशित भीड़ ने आरोप लगाया कि मृतक के भाई रामरक्खा को अस्पताल में एक व्यक्ति मिला, जो पगड़ी पहने हुए था।
उसने खुद को बिल्डर्स की कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि 8 लाख रुपये मुआवज दिलवा देगा यह सब खत्म करवा दो। भाई ने अन्य परिजनों को यह बात बताई और वह उसे पकड़ने के लिए दौड़ लिए। पहले अब अस्पताल की चौकी में पहुंचे। यहां पुलिस ने गेट बंद कर लिया तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। यहां भी पुलिस से काफी बहस हुई।
इसके बाद अचानक से कुछ ग्रामीणों ने प्रलोभन देने वाले व्यक्ति को अस्पताल के एंट्री गेट के पास से पकड़ लिया। आक्रोशित लोग उसे मारने का प्रयास कर ही रहे थे कि अचानक से पुलिस आ गई और उस व्यक्ति को अपने साथ खींचकर ले जाने लगे। इतने में कुछ ग्रामीणों ने फिर से पुलिस के हाथ से व्यक्ति को खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसके बाद दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी आ गए और प्रलोभन देने वाले को चौकी में खींचकर ले गए और गेट पर खड़े हो गए। लोगों ने पुलिस कर्मियों को जमकर सुनाई। 20 से 30 मिनट तक लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। ब्यूरो