फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   An elderly woman was confined to a room for two years, with ants and insects crawling on her body.

Ambala News: दो वर्षों से कमरे में कैद थी बुजुर्ग महिला, शरीर पर रेंग रही थी चीटियां व कीड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman was confined to a room for two years, with ants and insects crawling on her body.
पंजाब के संधारसी गांव से महिला का रेस्क्यू करते हुए मनुख्ता दी सेवा सब्ब तो बड़ी सेवा सोसाइटी क
अंबाला सिटी। लुधियाना की मनुख्ता दी सेवा सब्ब तो बड़ी सेवा सोसाइटी ने अंबाला-शंभू बॉर्डर के साथ लगते संधारसी गांव से दो वर्षों से बंद कमरे में कैद बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू किया। महिला कर्मजीत कौर पिछले दो साल से एक बंद कमरे में कैद जैसी जिंदगी जी रही थी। वह एक ही पलंग पर पड़ी रहती थी। उसी पलंग पर उसका मल-मूत्र जमा हो चुका था। कमरे में इतनी गंदगी और बदबू थी कि कोई उसके पास तक जाने की हिम्मत नहीं करता था। उसके शरीर पर कीड़े और चीटियां रेंग रही थीं। न नहाना, न कपड़े बदलना, न साफ-सफाई यह सब मिलकर उसके जीवन को नरक बना चुके थे।
विज्ञापन

गांव के ही एक युवक हरप्रीत ने इस भयावह स्थिति को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और लुधियाना स्थित मनुख्ता दी सेवा सब्ब तो बड़ी सेवा सोसायटी को भेजा। यह वीडियो देखकर संस्था के प्रमुख गुरप्रीत सिंह मिंटू व उनकी टीम तुरंत गांव पहुंचे। जब टीम ने कमरे का दरवाजा खोला तो वहां की हालत देख सबकी आंखें भर आईं। कमरे में असहनीय बदबू, कीड़े-मकोड़े, गंदगी और इंसानियत को शर्मसार करने वाला नजारा था, लेकिन गुरप्रीत सिंह मिंटू और उनकी टीम ने बिना घृणा और डर के भगवान के रूप में सेवा भावना दिखाते हुए उस महिला को रेस्क्यू किया और बाहर निकालकर नई जिंदगी की राह दिखाई।
विज्ञापन


अंबाला से भी पहुंचे वंदे मातरम दल के सदस्य
महिला के रेस्क्यू के दौरान अंबाला शहर से वंदे मातरम दल से भरत, किरतपाल सिंह, सौरव, जौली, मनीष भी साथ रहे। दल संस्थापक भरत सिंह ने कहा कि अपने आसपास और पड़ोस में किसी भी गरीब या बीमार व्यक्ति है तो उसकी सहायता जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed