{"_id":"68a9f0692f4477c795013f58","slug":"an-auto-rickshaw-full-of-passengers-overturned-due-to-waterlogging-three-people-injured-ambala-news-c-36-1-amb1001-148323-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जलभराव के कारण सवारियों से भरा ऑटो पलटा, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जलभराव के कारण सवारियों से भरा ऑटो पलटा, तीन लोग घायल
Sat, 23 Aug 2025 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
बराड़ा। शनिवार को सुबह करीब 8 बजे बाजार में पानी के कारण सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त ऑटो में ड्राइवर के अतिरिक्त 8 लोग सवार थे। इस हादसे में जगाधरी के वर्कशॉप निवासी कार्तिक, राउमाजरा निवासी भावना व रजौली निवासी रामसिंह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एमएम अस्पताल ले जाया गया। जहां भावना व रामसिंह को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, वहीं कार्तिक का उपचार अस्पताल में जारी है। चौकी प्रभारी विश्वबंधु ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन