फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amritsar-Chhapra special train is 5:30 hours late and Vande Bharat is 30 minutes late.

अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन 5:30 घंटे तो वंदे भारत 30 मिनट लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Amritsar-Chhapra special train is 5:30 hours late and Vande Bharat is 30 minutes late.
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन। फाइल फोटो
अंबाला। मौसम में बदलाव का असर अब ट्रेन संचालन पर भी नजर आने लगा है। रविवार को सुबह से ही मौसम काफी खराब रहा। इस कारण अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली 17 ट्रेनें साढ़े पांच घंटे से लेकर 30 मिनट की देरी से पहुंची। इस कारण ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्माें पर बैठे यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें बार-बार ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए सहयोग केंद्र पर जाना पड़ा।
विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनें काफी प्रभावित
लंबी दूरी की ट्रेनों पर मौसम का प्रभाव नजर आने लगा है। इस कारण रविवार को ट्रेन नंबर 04608 अमृतसर-छपरा विशेष 5:30 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस पांच घंटे, 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 22424 अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट तीन घंटे, 12903 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 40 मिनट, 12380 अमृतसर-सियालदाह जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 30 मिनट, 12920 कटरा-डॉ. आंबेडकर नगर 45 मिनट, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस दो घंटे, 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1:40 घंटे, 13151 कोलकाता-अमृतसर 30 मिनट, 14610 हेमकुंट एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


दैनिक ट्रेनों की स्थिति
मौसम के कारण रोजाना चलने वाली दैनिक ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। इस दौरान ट्रेन नंबर 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक घंटा, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 30 मिनट, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटा, 14681 दिल्ली-जालंधर 30 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 30 मिनट और ट्रेन नंबर 64522 लुधियाना-अंबाला मैमू 30 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इसलिए ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई हादसा न हो। धुंध को देखते हुए ट्रेनें 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पर चलेंगी।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed