फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amrit Bharat Station Scheme: 15 stations of Haryana will be rejuvenated

अमृत भारत स्टेशन योजना: हरियाणा के 15 स्टेशनों को होगा कायाकल्प, चंडीगढ़ स्टेशन की लागत में 75 करोड़ की वृद्धि

Fri, 04 Aug 2023 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 09:59 PM IST
सार

06 को प्रधानमंत्री शिलान्यास करेंगे, इसके बाद 06 से 8 महीने में काम पूरा हो जाएगा। 15 अन्य स्टेशनों पर 387.87 करोड़ रुपये खर्चें जाएंगे। रेलवे स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
Amrit Bharat Station Scheme: 15 stations of Haryana will be rejuvenated
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से तैयार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की लागत में 75 करोड़ की वृद्धि हो गई है। स्टेशन पर पहले 436.3 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे, लेकिन निर्माण सामग्री की दर में वृद्धि के कारण अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का निर्माण 511.19 करोड़ में पूरा होगा।
विज्ञापन


यह कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा। वहीं मंडल के 15 अन्य स्टेशनों का भी स्वरूप बदला जाएगा और इस पर 387.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले इसकी अनुमानित लागत लगभग 167 करोड़ तैयार की गई थी। यानी अंबाला मंडल के अधीन 16 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प 899.06 करोड़ से होगा। इन स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के दोनों तरफ से स्टेशन पर आवागमन, स्टेशन पर भवनों का सुधार, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी, यात्रियों की मदद के लिए केंद्र और स्थानीय संस्कृति और कला का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा पटियाला पर 47.51 करोड़, धूरी जंक्शन 37.63, कालका 32.03, संगरूर 25.51, सरहिंद जंक्शन 25.12, आनंदपुर साहिब 24.21, रूपनगर 23.99, नंगल डैम 23.31, साहिबजादा अजीत सिंह नगर मोहाली 23.20, मलेरकोटला 22.93, अंबाला शहर 22.12, अंब अंदौरा 22.04, यमुनानगर-जगाधरी 22, अबोहर जंक्शन 21.09 और सहारनपुर जंक्शन का 15.18 करोड़ की लागत से कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


508 स्टेशनों पर खर्च होंगे 4195 करोड़
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 508 स्टेशनों का कायाकल्प होगा और इस पर 4195 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें उत्तर रेलवे के पांचों मंडलों के 144 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इनमें से 71 स्टेशनों पर कार्य 6 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश का 1, पंजाब के 21, हरियाणा के 10, उत्तराखंड के 2, उत्तरप्रदेश के 28, जम्मू एवं कश्मीर के 3 और दिल्ली एनसीआर के 5 स्टेशन शामिल हैं।


देश के प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से 71 स्टेशनों पर होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसमें अंबाला मंडल के 16 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। चंडीगढ़ स्टेशन का कार्य आरएलडीए के अधीन है और अप्रैल 2024 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं अन्य 15 स्टेशनों का कार्य ठेकेदार को दे दिया है। शिलान्यास होते ही तुरंत प्रभाव से यहां कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। 6 से 8 महीने में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed