फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amrit Bharat Express will run between Amritsar and New Jalpaiguri, it will operate once a week.

Ambala News: अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में एक दिन होगा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express will run between Amritsar and New Jalpaiguri, it will operate once a week.
अमृतसर के छेहरटा से सहरसा के बीच संचालित अमृत भारत एक्सप्रेस। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। उत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है । यह ट्रेन उत्तर और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के बीच तेज, सस्ती और आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। ट्रेन संख्या 14664 अमृतसर से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इसकी नियमित सेवा 14 मई 2026 से शुरू होगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 14663 न्यू जलपाईगुड़ी से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इसकी शुरुआत 16 मई 2026 को होगी। इससे पहले रेलवे ने अमृतसर के नजदीक छेहरटा स्टेशन से सहरसा के बीच पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन किया था। छेहरटा से ट्रेन नंबर 14628 का संचालन सप्ताह के रविवार को और ट्रेन नंबर 14627 का संचालन सप्ताह के मंगलवार को हो रहा है।
---
प्रमुख स्टेशनों का समय
अमृतसर से यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट शाम 4:40 बजे, सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, गोरखपुर सुबह 9:55 बजे और रक्सौल होते हुए अगले दिन तड़के 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। वापसी दिशा में न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी और शनिवार की रात रक्सौल, गोरखपुर होते हुए रविवार देर रात 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक जानकारी के लिए एनटीईएस एप देखें या 139 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

--
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से बिहार की तरफ संचालित यह दूसरी ट्रेन होगी। इस ट्रेन से श्रमिकों का सफर आसान होगा और वो सुविधाओं से सुसज्जित अमृत भारत एक्सप्रेस में सफर कर सकेंगे। ट्रेन के संचालन व ठहराव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। ट्रेन का ठहराव अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed