{"_id":"6726baeb2083cc13540d4bc7","slug":"amrapalis-condition-worsened-again-scuffle-ambala-news-c-36-1-amb1001-132054-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फिर बिगड़े आम्रपाली के हालात, धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फिर बिगड़े आम्रपाली के हालात, धक्का-मुक्की
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस के शौचालय में घुसने की कोशिश करता युवक। संवा
अंबाला। विभागीय अधिकारियों के दौरे तक ही रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रह पाई। शनिवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में फिर पुराने हालात देखने को मिले।
कोच में सवार होने के लिए यात्री एक दूसरे से धक्का-मुक्की कर रहे थे तो कुछ ने शौचालय को अपने सफर का ठिकाना बना लिया था। हालांकि राहत यह रही कि ट्रेन के सभी दरवाजे खुले हुए थे।
आम्रपाली एक्सप्रेस के अनारक्षित टिकट यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। जब उन्हें जनरल कोच में सवार होने की जगह नहीं मिली तो उन्होंने स्लीपर कोच को ही अपना ठिकाना बना लिया। वहीं कुछ यात्री सामान सहित एसी कोच में भी सवार हो गए। इस कारण आरक्षित कोच के हालात बद से बद्दतर हो गए। कंफर्म टिकट यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा जोकि अपनी सीट पर ही फंस कर रह गए।
विज्ञापन
नहीं बढ़े कोच
रेलवे ने त्योहारों से पूर्व घोषणा की थी कि भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या को बढ़ाया जाएगा। जहां दो कोच लगे हैं, उन्हें चार में तो जहां तीन कोच लगे हैं तो उन्हें छह में तब्दील कर दिया जाएगा। लेकिन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में कोच की संख्या नहीं बढ़ी है। इसका अंदाजा ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली देखकर लगाया जा सकता है। ट्रेन में आज भी दो जनरल कोच आगे की तरफ इंजन के साथ और दो कोच पीछे की तरफ गार्ड केबिन के साथ लगे हैं। जबकि 22 कोच की ट्रेन में 9 एसी और 7 स्लीपर कोच सहित एसएलआर और एक दिव्यांग कोच लगा हुआ है।