{"_id":"5925d3c44f1c1b9042536612","slug":"ambani-will-launch-postman-mobile-app-planning-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में शुरू होगी पोस्टमैन मोबाइल एप योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में शुरू होगी पोस्टमैन मोबाइल एप योजना
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग अंबाला में जल्द ही पोस्टमैन मोबाइल एप योजना शुरू करने जा रहा है। इससे जहां किसी भी डाक की डिलीवरी की टाइमिंग तुरंत पता चल सकेगी, वहीं इससे उपभोक्ताओं को अपनी डाक को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। इसी पर काम किया जा रहा है, जबकि जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस योजना का ट्रायल फरीदाबाद और गुरुग्राम में किया जा रहा है।
विज्ञापन
डाक विभाग के सीपीएमजी कर्नल सुखदेव राज ने बताया कि डिजिटल भारत की ओर कदम बढ़ाते हुए डाक विभाग हरियाणा सर्कल ने रियल टाइम डिलीवरी अपडेशन परियोजना की शुरुआत की है। इसके तहत पोस्टमैन मोबाइल एप शुरू किया गया है, जिसके जरिये किसी भी डाक की डिलीवरी के वास्तविक समय की सूचना विभाग को मिल जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत डाक विभाग का पोस्टमैन डाक बांटने के समय अपने क्षेत्र में स्मार्ट फोन लेकर जाएगा, जिसका जीपीएस सिस्टम चालू रहेगा। इस योजना के अनुसार पंजीकृत डाक के वितरण के समय डाकिया मोबाइल एप पर ई डिलीवरी फार्म पर उपभोक्ता के साइन लेगा और उसी समय डाक वस्तु को ट्रैक करने के लिए विभागीय वेबसाइट पर इसे अपडेट कर दिया जाएगा। इससे ग्राहकों को डाक विभाग के माध्यम से भेजी गई उनकी कंसाइनमेंट ट्रैक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसका ट्रायल फरीदाबाद और गुरुग्राम में लिया जा रहा है, जिसके बाद पूरे हरियाणा में इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन