{"_id":"68a4dc9595b9a45f6109a66f","slug":"ambalas-shooter-aditya-won-silver-medal-in-asian-championship-ambala-news-c-36-1-sknl1017-148045-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला के शूटर आदित्य ने एशियन चैंपियनशिप में हासिल किया रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला के शूटर आदित्य ने एशियन चैंपियनशिप में हासिल किया रजत पदक
Wed, 20 Aug 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
कजाकिस्तान में हुई एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल करने वाले आदित्य मालरा अप
- फोटो : फुटबॉल खेलते खिलाड़ी।
अंबाला। अंबाला के अंतरराष्ट्रीय शूटर आदित्य मालरा ने कजाकिस्तान में 18 अगस्त को आयोजित हुई एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर भारत का नाम चमकाया है। आदित्य ने 10 मीटर एयर पिस्टल में यह पदक हासिल किया। अंबाला सिटी के जग्गी सिटी सेंटर निवासी आदित्य मालरा वर्तमान में एयर पिस्टल पुरुषों में भारत में पांचवें स्थान पर है। साथ ही 2025 की भारतीय राष्ट्रीय टीम का खिलाड़ी है। अंबाला कैंट स्थित शूटर अकादमी के कोच अभिषेक राणा ने बताया कि 2017 से आदित्य शूटिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आदित्य की मदद पेरिस 2024 में ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रहे सरबजोत सिंह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कोच अभिषेक ने बताया कि आदित्य मालरा पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं। आदित्य ने भोपाल 2023 में हुई 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 50 मीटर पिस्टल पुरुष नागरिक व्यक्तिगत में स्वर्ण, 10 मीटर पिस्टल पुरुष नागरिक टीम में स्वर्ण पदक हासिल किया था, इसके अलावा 2022 में हुई खेलो इंडिया विश्वविद्यालय में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में स्वर्ण पदक व 2024-25 में आयोजित हुई अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत में स्वर्ण, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में स्वर्ण व 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में कांस्य व 50 मीटर फ्री पिस्टल टीम में रजत पदक हासिल किया था।