फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's Rakhis will go to Punjab, Himachal and Uttarakhand

Ambala News: पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड जाएंगी अंबाला की राखियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ambala's Rakhis will go to Punjab, Himachal and Uttarakhand
कपड़ा मार्केट में ​स्थित दुकान में रा​खियां दिखाते हुए दुकानदार। संवाद
अंबाला सिटी। अगस्त में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। बाजारों में अभी से त्योहार की चमक दिखाई देनी शुरू हो गई है। अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट में रंगबिरंगी राखियों से दुकानें सज गई हैं। फिलहाल होलसेल बिक्री ही शुरू हो रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि बाजार में नकदी का चलन कम हो गया है। इसी कारण थोड़ी देरी से राखियाें का ऑर्डर मंगवाया गया है। जबकि इससे पहले जून से ही राखियों की बिक्री शुरू हो जाती थी। अंबाला में कोलकाता, गुजरात, मुंबई से राखियां बनकर आती है, जिन्हें अंबाला से पंजाब, हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड भेजा जाता है।
विज्ञापन

कम ही पहुंच रहे ग्राहक
व्यापारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल कम ही ग्राहक बाजारों में आ रहे हैं। धीरे धीरे काम में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। शंभू सीमा खुलने से भी पंजाब से जुड़ाव हो गया है। इससे व्यापार को लाभ मिलेगा। अंबाला पूरे उत्तरी क्षेत्र का केंद्र है। जहां से राखियां और अन्य साजोसामान दूसरों राज्यों में जाता है। वर्तमान में बाजार में नकदी का चलन घटने के कारण ही काम में मंदी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों के बाद मिलेगी राहत
व्यापारी कृष्ण गंभीर ने बताया कि पूरे बाजार को ही त्योहारों का इंतजार है। कई दुकानों में थोक बिक्री शुरू भी हो गई है। इससे बाजारों में चहल पहल भी बढ़ रही है। रक्षा बंधन पर राखियां ही नहीं बल्कि कपड़ा मार्केट और मनियारी मार्केट में भी काम बढ़ता है। फिलहाल हिमाचल के ग्राहक शुरू नहीं हुए है। इसके साथ ही ऑनलाइन चलन के बढ़ने का भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed