फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's Mukul walked 800 kms to have darshan of Baba Barfani

Ambala News: अंबाला के मुकुल ने 800 किमी. पैदल चलकर किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ambala's Mukul walked 800 kms to have darshan of Baba Barfani
अमरनाथ यात्रा से वापस लौटे  मुकुल का स्वागत करतीं अंबाला की मेयर शैलजा सचदेवा व अन्य। स्वयं
अंबाला। अंबाला के 30 वर्षीय युवक ने 800 किलोमीटर पैदल यात्रा कर बाबा बफार्नी के दर्शन किए हैं। शनिवार को लौटकर अंबाला आए तो उनका स्वागत किया गया। मुकुल सचदेवा पेशे से ट्रैवल मेंटोर के नाम से एजेंसी चलाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सात जुलाई को अपने घर से अमरनाथ की पैदल यात्रा शुरू की थी। वह अपने साथ एक बैग लेकर निकले थे। हर रोज औसतन 30 किलोमीटर की दूरी नापकर आखिरकार 31 जुलाई को मुकुल ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर अपनी श्री अमरनाथ यात्रा संपूर्ण की। मुकुल ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने गर्मी बारिश और सर्दी समेत कई मुश्किलों का सामना किया। कई रातें सड़क पर ही टेंट लगाकर गुजारीं। कई बार धार्मिक स्थानों पर पनाह मिली।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण भी कई बार यात्रा कुछ घंटों के लिए रोकनी पड़ी। इस यात्रा के दौरान उनकी यात्रा जम्मू के कटरा से होकर गुजरी। जहां रास्ते में उन्हें माता वैष्णों देवी के दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ, इसके साथ ही उन्होंने रास्ते में आम जनता से शाकाहारी बनने की अपील की है। मेयर शैलजा सचदेवा ने मुकुल को पटका पहनाया और फोटो भेंट की। इस दौरान मेयर शैलजा सचदेवा ने मुकुल की इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed