फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's first Gymkhana Club completed, sector residents will get facilities like restaurant and gym

Ambala News: अंबाला के पहले जिमखाना क्लब का निर्माण पूरा, सेक्टरवासियों को मिलेंगी रेस्तरां, जिम जैसी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ambala's first Gymkhana Club completed, sector residents will get facilities like restaurant and gym
शहर के सेक्टर-दस के सामने बना जिमखाना क्लब। संवाद - फोटो : katra news
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 के सामने सेक्टरवासियों के लिए जिमखाना क्लब बनकर तैयार हो गया है। इस क्लब में सेक्टरवासियों को रोटरी क्लब की तर्ज पर न केवल रेस्टोरेंट में लजीज खाना मिलेगा, बल्कि यहां सेक्टरवासी जिम भी कर सकेंगे और विभिन्न खेल भी खेल सकेंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया है। अब इस भवन के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। इस भवन को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से बनाया गया है। इस भवन के उद्घाटन के लिए फाइल निदेशालय स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन



2 एकड़ में 6 करोड़ की लागत से भवन को किया गया है तैयार

सेक्टर-10 में जंडली रोड पर बने इस भवन को करीब 2 एकड़ में 6 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस भवन को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को 2018 में शुरू किया गया था और करीब छह माह पहले प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो चुका है। इस दो मंजिला भवन में सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से सेक्टरवासियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन



खाने-पीने से लेकर टेबल टेनिस व बिलियर्ड खेलने जैसी सुविधाएं
इस क्लब में बार रूम, पार्क, शादी-विवाह, किटी पार्टी करने के लिए सुविधा होगी, साथ ही कार्ड रूम, टेबल टेनिस, बिलियर्ड गेम भी खेल सकेंगे। क्लब में सेक्टर के लोग सदस्य होंगे। उपायुक्त इस क्लब के चेयरमैन और एसडीएम सदस्य होंगे। एचएसवीपी की ओर से क्लब के सामान मंगाया गया है। जल्द ही यह सामान आएगा, इसमें जिम और खेलने का सामान भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिमखाना क्लब का भवन बनकर तैयार हो चुका है। इस भवन पर करीब 6 करोड़ का बजट खर्च हुआ है। क्लब में सेक्टरवासी रेस्टोरेंट जैसी सुविधाओं के साथ ही विभिन्न खेल भी खेल सकेंगे। जल्द ही इस क्लब का उद्घाटन होगा।
- जितेंद्र सिंह, एसडीओ, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed