फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Woman along with nine-month-old child in her womb died in accident

Ambala: हादसे में बाइक सवार सास-ससुर घायल, गर्भ में पल रहे नौ माह के बच्चे सहित महिला की मौत

Sun, 17 Dec 2023 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 11:01 PM IST
सार

कार ने टक्कर मारी तो नदी में गिरने से ससुर के पैर टूट गए। हादसे में नौ माह की गर्भवती की मौत हो गई और सास-ससुर घायल हो गए।

विज्ञापन
Ambala: Woman along with nine-month-old child in her womb died in accident
demo pic

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में नौ माह की गर्भवती पुत्र वधू को दवा दिलाने नहौनी पीएचसी जा रहे सास-ससुर की बाइक में बेगना नदी पुल के पास कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नौ माह की गर्भवती महिला और पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। सास, ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मृतका की पहचान बधौली गांव निवासी आंचल के रूप में हुई है। पुलिस ने सास की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना मुलाना पुलिस को दी शिकायत में बधौली गांव निवासी सुदेश ने बताया कि शनिवार को वह अपने पति रमेश कुमार और गर्भवती पुत्र वधू आंचल को लेकर नहौनी स्थित पीएचसी जा रहे थे। जब वह तीनों बेगना नदी पुल के पास पहुंचे तो टमनोली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में महिला और उसकी पुत्र वधू आंचल सड़क की साइड पर गिर गए। जबकि रमेश कुमार बेगना नदी में जा गिरा और उसकी दोनों टांग टूट गई।आंचल को ज्यादा चोटें लगने के कारण मौके पर ही उसका खून बहने लगा और वह दर्द से चिल्लाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए मुलाना के एमएम अस्पताल में पहुचांया, जहां पर उपचार के दौरान महिला की पुत्र वधू और पेट में 9 माह के बच्चे की मृत्यु हो गई। जबकि रमेश कुमार को गंभीर चोट लगने के कारण आईसीयू में वेंटिलेटर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed