फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala to have a centre under Khelo India scheme

Ambala News: एजुसेट शेड्यूल में देरी, वैकल्पिक उपाय अपनाएं

Sat, 28 Mar 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 28 Mar 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Ambala to have a centre under Khelo India scheme
अंबाला। हरियाणा शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रस्तावित एजुसेट शेड्यूल(उपग्रह से पढ़ाई) को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। प्रशासनिक कारणों के चलते फिलहाल नया शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसलिए अब वैकल्पिक माध्यमों से पढ़ाई होगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जब तक नया शेड्यूल जारी नहीं होता, तब तक कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए वैकल्पिक माध्यमों का सहारा ले सकते हैं ।
विज्ञापन

स्कूल समय के दौरान विद्यार्थी पीएम ई-विद्या हरियाणा पर इसका प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश : हरियाणा एजुसेट नेटवर्क के सचिव-सह-सीईओ की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। उत्कर्ष सोसाइटी के महाप्रबंधक ई. नीरज वर्मा ने बताया कि शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed