{"_id":"68a9f0d74333a5cdf4056ad8","slug":"ambala-team-reached-the-quarter-finals-of-the-50th-state-level-competition-ambala-news-c-36-1-amb1002-148321-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 50 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची अंबाला की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 50 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची अंबाला की टीम
Sat, 23 Aug 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में अंबाला की बास्केटबॉल की टीम के साथ प्नधान संदीप सचदेवा। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला सिटी। गुरुग्राम में चल रही 50वीं सब जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में अंबाला की लड़कियों की टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। पहले मैच में लड़कियों ने 20-10 से कैथल की टीम को और दूसरे मैच में 16-9 से रेवाड़ी को हराते हुए अंबाला का परचम लहराया, इसके बाद उनका क्वार्टर फाइनल मैच फरीदाबाद की टीम से भी देर रात्रि को हुआ। अंबाला जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस मैच में भी लड़कियां अच्छा खेलेंगी और सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। गुरुग्राम में अंबाला बास्केटबॉल एसोसिएशन से इंद्रजीत सिंह गोल्डी, अमनदीप सिंह लाडी अमृतशेर गिल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान अजय शयोरान ने अंबाला जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी को सम्मान स्वरूप पटका देकर और एक-एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।