{"_id":"6564a204f3aed9b90d0a9f62","slug":"ambala-speeding-dumper-hits-tractor-trolley-one-dead-and-three-laborers-injured-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक की मौत और तीन मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक की मौत और तीन मजदूर घायल
Mon, 27 Nov 2023 07:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2023 07:34 PM IST
सार
मुलाना थाना क्षेत्र स्थित झिलमिल ढाबे के पास हादसा हुआ है। मृतक की पहचान यमुनानगर के कैल गांव निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। घायलों में मांगे राम, रपौली गांव निवासी राकेश कुमार व काजीबांस निवासी सूबे सिंह शामिल है।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के अंबाला के मुलाना थाना क्षेत्र स्थित झिलमिल ढाबे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्राॅली सवार चार मजदूर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। इस बीच ट्रैक्टर का टायर यमुनानगर के कैल गांव निवासी अशोक कुमार के ऊपर से गुजर गया। अशोक के सिर और मुंह से खून बहने लगा। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं तीन अन्य मजदूर कैल गांव निवासी मांगे राम, रपौली गांव निवासी राकेश कुमार व काजीबांस गांव निवासी सूबे सिंह चोटिल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और डंपर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुलाना पुलिस को दिए बयान में यमुनानगर के झाड़ चंदना गांव निवासी सुलेख चंद उर्फ काला ने बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से उसके गांव के ठेकेदार गुरदेव सिंह के पास बतौर चालक नौकरी करता है।
विज्ञापन
वह अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में पंजाब से तूड़ी व पराली खरीदकर यमुनानगर की मंडियों में बेचते हैं। वह अंबाला के मटहेड़ी शेखां से तूड़ी लोड करके यमुनानगर के लिए चले थे। उसके साथ अशोक कुमार, मांगा राम, राकेश कुमार, सूबे सिंह साथ थे। ट्रैक्टर की एक साइड में अशोक कुमार व मांगे राम और दूसरी तरफ सूबे सिंह व राकेश कुमार बैठे थे।
विज्ञापन
शाम करीब सात बजे जैसे ही वह कांसापुर गांव से थोड़ा आगे झिलमिल ढाबे के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार एक डंपर आया और उसकी ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मांगे राम, अशोक कुमार, राकेश कुमार व सूबे सिंह सिंह सड़क पर जा गिरे।