फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's women's soccer team became champion by defeating Karnal

अंबाला की महिला फुटबाल टीम करनाल को हराकर बनी चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ambala's women's soccer team became champion by defeating Karnal
फुटबाल लीग जीतने के बाद खुशी जाहिर करतीं अंबाला की महिला टीम खिलाड़ी। - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। होली के मौके पर अंबाला की महिला फुटबाल टीम पहली बार लीग जीतकर चैंपियन बनी। छावनी के रॉबर्ट पवेलियन मैदान में चल रही चार दिवसीय लीग के आखिरी मुकाबले में मिक्की मॉडल फुटबाल क्लब अंबाला ने करनाल को 2-0 से पराजित कर यह मुकाम हासिल किया।
मैच में पहला गोल तन्नू व दूसरा गोल बलविंद्र ने दागा। दोनों के शानदार प्रदर्शन के आगे करनाल की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। पूरे हरियाणा की टीमों को पछाड़ कर जीतने वाली अंबाला की टीम अब 7 अप्रैल को दिल्ली के आंबेडकर स्टेडियम में होने वाली लीग में अपना दमखम दिखाएगी। इस लीग में पूरे देश की टीम शामिल होकर अपना प्रदर्शन करेंगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन की ओर से डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन अंबाला की देखरेख में हरियाणा वुमन लीग करवाई जा रही थी।
विज्ञापन

आर्य क्लब जींद ने फरीदाबाद को 3-1 से हराया
रॉबर्ट पवेलेयिन मैदान में 29 मार्च को दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला आर्य क्लब जींद और यूनाइटेड क्लब फरीदाबाद के मध्य मैच खेला गया। आर्य क्लब जींद ने आखिरी समय में यह मैच 3 - 1 से यूनाइटेड क्लब फरीदाबाद से जीत लिया। इस मैच के रेफरी कुलबीर रावत, संजय कुमार, विशाल सिंह, हरदीप थे। अंबाला व करनाल के बीच हुए मुकाबले में मंजू बाला, विकास, हरदीप और विशाल सिंह रेफरी रही। पहली बार जीते क्लब के ओनर कुलबीर रावत ने टीम को बधाई दी। इस मौके पर हरियाणा सचिव ललित चौधरी, रमन कुमार सचिव डीएफए करनाल, अरविंद कुमार संयुक्त सचिव हरियाणा, हरीश कुमार पूर्व पार्षद अंबाला शहर, अनिल कुमार फुटबॉल कोच जींद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed