फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's daughter-in-law told the world... India's Chandrayaan-3 landed on the moon

हरियाणा का बढ़ा मान: अंबाला की बहू ने दुनिया को बताया... चांद पर उतरा भारत का चंद्रयान-3

Thu, 24 Aug 2023 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह पूर्ण सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बराड़ा, अंबाला (हरियाणा)
पूर्ण सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बराड़ा, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 12:16 AM IST
सार

इसरो में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत अंबाला कीं आरुषी विक्रम लैंडर कंट्रोल यूनिट की जिम्मेदारी संभाल रही थी। अंबाला के थंबड़ की बहु की आवाज में देश ने सुनाकि चंद्रयान-3 ने लैंड किया है। 

विज्ञापन
Ambala's daughter-in-law told the world... India's Chandrayaan-3 landed on the moon
इसरो के सेंटर में देशवासियों को संबोधित करती स्पेस साइंटिस्ट आरुषी सेठ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (सौजन्य परिजन)

विस्तार

और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड हो गया, यह देशवासियों और इसरो की पूरी टीम की सफलता है...। ये शब्द आरुषि सेठ के हैं। इसको सुनते ही देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीय झूम उठे। आरुषि सेठ इसरो में अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं और चंद्रयान-3 में विक्रम लैंडर कंट्रोल यूनिट में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जब चंद्रयान-3 की लैंडिंग का काउनडाउन शुरू हुआ तो देश को इसरो की तरफ से आरुषि सेठ ही कार्यक्रम के बारे में बता रहीं थी। दरअसल आरुषि सेठ का हरियाणा के अंबाला से गहरा नाता है। मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली आरुषि सेठ की शादी अंबाला के सेक्टर-9 निवासी सिद्धार्थ शर्मा से हुई है। सिद्धार्थ का पैतृक गांव थंबड़ है। ऐसे में जैसे ही चंद्रमा की धरती पर चंद्रयान उतरा गांव थंबड़ और आरुषि के ससुराल में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सिद्धार्थ के भाई अंबाला के जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शशीकांत शर्मा बताते हैं कि सिद्धार्थ के पिता डॉ. सुरेंद्र प्रकाश शर्मा उनके चाचा हैं। जोकि कैथल में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं। अब अंबाला के सेक्टर 9 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ और आरुषि इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईआईएसटी) से पढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरुषि इसरो में अंतरिक्ष वैज्ञानिक बन गईं। सिद्धार्थ आईआईएसटी अंतरिक्ष क्षेत्र में कार्य करने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी में वर्तमान में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ की पढ़ाई बराड़ा के डीएवी स्कूल से हुई है।


पढ़ाई के दौरान ही सिद्धार्थ से मिलीं थी आरुषि
आरुषि के पिता अजय कुमार सेना में नेत्र चिकित्सक थे तो मां डॉ. संगीता स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। वह मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं मगर अब गुरुग्राम में आरुषि के माता-पिता रहते हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिक आरुषि और सिद्धार्थ की मुलाकात आईआईएसटी में एक साथ पढ़ाई के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और अंबाला सिटी में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। अब दोनों बंग्लुरू में रहते हैं। उनका अंबाला से विशेष लगाव है और अक्सर अंबाला आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed