फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala RTO office peon thrown from moving canter by driver from Chandigarh, case of attempt to murder register

Ambala: आरटीओ कार्यालय के चपरासी को चंडीगढ़ के चालक ने चलते कैंटर से फेंका, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 12:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 27 Mar 2024 12:25 PM IST
सार

अंबाला आरटीओ कार्यालय के चपरासी को कैंटर से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इम्पाउंड कैंटर को कार्यालय का चपरासी सुरेश कुमार चालक के साथ बैठकर साहा के पास पार्किंग में खड़ा करने जा रहा था। तभी चालक ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
Ambala RTO office peon thrown from moving canter by driver from Chandigarh, case of attempt to murder register
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंबाला आरटीओ कार्यालय के चपरासी को चंडीगढ़ के चालक ने अपने चलते कैंटर से नीचे फेंक दिया। बताया जाता है कि मंगलवार को आरटीओ ने कलालटी गांव के पास चेकिंग के दौरान बिना दस्तावेज के कैंटर को इम्पाउंड किया था। अभी कार्यालय का चपरासी सुरेश कुमार चालक के साथ बैठकर कैंटर को साहा के पास पार्किंग में खड़ा करने जा रहा था कि मौके देखते ही चालक ने चपरासी को नीचे फेंक दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन


ट्रक सेगिरकर चपरासी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। मुलाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर कैंटर चालक पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हत्या का प्रयास आदि कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सिटी के जगाधरी गेट निवासी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह आरटीओ कार्यालय अंबाला छावनी में ग्रुप डी के तहत चपरासी पद पर कार्यरत है। मंगलवार को दोपहर के समय वह आरटीओ सुशील कुमार व हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार के संग कलालटी गांव के पास चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी नारायणगढ़ की तरफ से चंडीगढ़ नंबर का एक कैंटर चालक आया। रोकने के बाद दस्तावेजों को जांचा तो वह पूरे नहीं थे। न तो चालक पर हरियाणा टैक्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस था और न ही प्रदूषण कार्ड। आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए सुशील कुमार ने गाड़ी को इम्पाउंड कर दिया था। 


गाड़ी को साहा के पास मारकंडा पार्किंग यार्ड में छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह कैंटर में झाडूमाजरा टी-प्वाइंट के पास नोहनी पहुंचा तो आरोपी ने कैंटर को झाडू माजरा की तरफ मोड़ दिया। चालक को रोकने के लिए बोला तो उसने चलते कैंटर से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने पर उसकी टांग सहित शरीर के कई हिस्से पर चोटें आई। तभी फोन पर स्टाफ को सूचित किया और आरटीओ स्टाफ ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed