फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Roadways started water service

Ambala News: अंबाला रोडवेज ने शुरू की जलसेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Ambala Roadways started water service
अंबाला में रोडवेज विभाग द्वारा जरूरतमंद यात्रियों के लिए शुरू की गई ठडें पानी की व्यवस्था
अंबाला। भीषण गर्मी से चलते रोडवेज ने बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए अधिकारियों ने अंबाला सिटी वर्कशाप और सब डिपो नारायणगढ़ की बसों में ठंडे पानी के कैंपर रखवा दिए हैं। इसके चलते इस भीषण गर्मी में बस में सफर करने वाले यात्री ठंडे पानी सेवन कर सकेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को रोडवेज के अधिकारियों की ओर से 80 कैंपरों की व्यवस्था की। इसके बाद 40 कैंपर अंबाला शहर वर्कशाप में चालक परिचालकों ने बसों में रखे। इसी तरह से 40 कैंपर सब डिपो नारायणगढ़ में परिचालक ने बसों में रखे। अधिकारियों का कहना है कि अंबाला डिपो की करीब 120 बसों का रोजाना संचालन किया जाता है। कई बसें रोजाना आना-जाना करती हैं तो कुछ अन्य राज्यों में जाकर अगले दिन ही वापस आती हैं। इन बसों में भी ठंडे पानी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। बीते दिन हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने हरियाणा में भीषण गर्मी काे देखते हुए हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में यात्रियों के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

वर्जन----

चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से जारी हुए आदेश के बाद बुधवार को रोडवेज की करीब 80 बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था कर दी गई है, बची बसों में भी जल्द ही पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed