फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Railway Division got the best honor

अंबाला रेलवे डिवीजन को मिला सर्वश्रेष्ठ सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ambala Railway Division got the best honor
अंबाला मंडल के मिली ट्राफी के बारे में जानकारी देते डीआरएम जीएम सिंह, व अन्य रेलवे अधिकारी । - फोटो : Ambala
अंबाला। कोविड काल में अधिकांश गतिविधियों के ठप होने के साथ हर साल दिल्ली में होने वाला रेलवे अवार्ड समारोह 2 साल बाद हुआ। इसमें अंबाला ने बेस्ट रेलवे डिवीजन का खिताब हासिल किया है। अंबाला मंडल को यह अवार्ड 66 वें रेल सप्ताह कार्यक्रम में शुक्रवार को मिला।
विज्ञापन

डीआरएम गुरिंद्र मोहन सिंह ने बताया कि कड़ी मशक्कत और मेहनत और पूरी टीम के आपसी तालमेल और कार्यक्षमता के कारण अंबाला मंडल को यह उपलब्धि हासिल हुई है। अंबाला डिवीजन यंगेस्ट डिवीजन है, जिसके चलते अंबाला डिवीजन की पूरी टीम हर प्रकार से सही तरीके से कार्यरत रहती है। चाहे वह एकाउंट्स हो या रेलवे से संबंधित अन्य कार्य, यही कुछ छोटे-छोटे और अच्छे प्रयास अंबाला को बेस्ट डिवीजन बनाते हैं। इसी के अलावा अंबाला डिवीजन में सात अधिकारियों को एक्सीलेंस अवार्ड भी प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मंडल रेल प्रबधंक सहित अधिकारी ट्रॉफियां लेकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत गर्मजोशी और फूल मालाएं पहनाकर ढोल ढमाके के साथ हुआ। बताया गया है कि अंबाला मंडल को ओवरऑल के अलावा 7 अलग-अलग श्रेणी में भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। 2020 की महाप्रबंधक उत्कृष्टता शील्ड व सर्वश्रेष्ट कार्य निष्पादन शील्ड का सम्मान मंडल रेल प्रबंधक गुरिंद्र मोहन सिंह को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात को उत्तर रेलवे के दिल्ली मुख्यालय बड़ौदा हाउस में सम्मान दिया गया था। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंद्र मोहन सिंह ने बताया कि सभी विभागीय अधिकारियों के आपसी तालमेल व सहयोग से अंबाला मंडल ने यह सम्मान हासिल किया है। यात्रियों को बेहतर सुविधा पहुंचना हो, ट्रेनों की व्यवस्था सहित स्टेशन पर सफाई, टिकट चेकिंग आदि कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह पुरस्कार मिला। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंद्र सिंह अंबाला कैंट में अपनी उपलब्धि के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed