फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ambala-nagalamdam tarin start in festival

होला मोहल्ला पर चलेगी अंबाला-नंगलडैम अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
ambala-nagalamdam tarin start in festival
होला मोहल्ला पर श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने तोहफा दिया है। गुरु स्थलों पर जाने के लिए अंबाला मंडल के छावनी जंक्शन से एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी जो छावनी से नंगलडैम के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी। इस ट्रेन में श्रद्धालु और आम यात्री जनरल क्लास टिकट काउंटर से टिकट लेकर सफर कर सकेंगे, लेकिन टिकट का दाम कुछ ज्यादा चुकाना होगा।
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04533 अंबाला-नंगलडैम का संचालन किया जाएगा। ट्रेन छावनी जंक्शन से सुबह 11.35 बजे चलकर दोपहर 3.25 बजे नंगलडैम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04534 नंगलडैम-अंबाला का संचालन होगा। ट्रेन नंगलडैम रेलवे स्टेशन से शाम 5.20 बजे रवाना होकर रात 9.20 बजे छावनी जंक्शन पहुंचेगी। छावनी जंक्शन से चलकर ट्रेन मार्ग में अंबाला शहर, शंभू, राजपुरा, सराय बंजारा, साधुगढ़, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, नोगवां, न्यू मोरिंडा, मोरिंडा, कुराली, मीनापुर, रोपड़, घनौली, भारतगढ़, श्री कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब स्टेशनों पर ठहरेगी। लेकिन वापसी में ट्रेन का ठहराव अन्य स्टेशनों को छोड़कर सरहिंद स्टेशन पर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed