फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala has given 22 thousand 500 soldiers since independence

Ambala News: आजादी से अब तक 22 हजार 500 सैनिक दिए अंबाला ने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ambala has given 22 thousand 500 soldiers since independence
चरणजीत कौर अपने पति नायब हरजिंद्र सिंह की फोटो को निहारते हुए। संवाद
अंबाला। आजादी से लेकर आज तक देश की सेवा के लिए अंबाला 22 हजार 500 सैनिक दिए है। जब-जब युद्ध हुए तब-तब हरियाणा और पंजाब के वीर जवानों का योगदान अग्रणी रहा है।
विज्ञापन

अंबाला की धरती ने वीर जवानों को जन्मा है। मौजूदा समय में लगभग 15 हजार सैनिक रिटायर्ड हैं तो 100 के करीब बलिदानी। इसके अलावा 6500 सैनिक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन सैनिकों में से कुछ ने 1965 और 1971 के युद्धों में भाग लेकर शहादत पाई। इसके कई उदाहरण है। इसमें अंबाला के तेपला निवासी नायब हरजिंद्र सिंह भी हैं। जो 2005 में देश के लिए बलिदान हो गए थे।
विज्ञापन

बलिदानी को स्मारक मिला न द्वार
चरणजीत कौर ने बताती हैं कि वह मूलरूप से तेपला के रहने वाले हैं। उनके पति नायक हरजिंद्र सिंह जो सेना में थे। वह आठ जून 2005 को देश के लिए बलिदान हो गए। इसके बाद 2006 से वह छावनी के वशिष्ठ नगर में रह रहीं हैं। पति को बलिदान हुए 20 साल होने वाले हैं लेकिन सरकार की तरफ से तक उनके बलिदानी पति का कोई स्मारक बना न द्वार। जबकि वे लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन में हुए थे बलिदान
चरणजीत कौर के अनुसार उनके पति नायक हरजिंदर सिंह 13 सिख रेजिमेंट में थे। वह जम्मू कश्मीर के पुंछ राजौरी में तैनात थे। सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस दौरान सेना की टुकडी और उनके पति आतंकवादियों को पकड़ने के लिए गए थे। शाम का समय था, थोड़ी देर बाद ही अंधेरा छा गया। इसके बाद आंधी शुरू हो गई। इस दौरान आतंकवादियों और सैनिकों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। रात भर सेना का सर्च ऑपरेशन चला, आधी रात के समय तीन सैनिक बलिदान हो गए। सुबह सात बजे आतंकियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में उनके पति नायक हरजिंदर सिंह भी बलिदान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed