फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala has been tainted many times over illegal recovery from overloaded drivers

ओवरलोडेड वाहन चालकों से अवैध वसूली पर कई बार दागदार हो चुका है अंबाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ambala has been tainted many times over illegal recovery from overloaded drivers
ओवरलोडेड वाहनों से अवैध वसूली करने के मामले में भले ही अंबाला डीटीओ रमित यादव और करनाल एमवीओ इंस्पेक्टर जसमेर सिंह को काबू कर लिया हो और शनिवार को कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। वहीं अंबाला में इस तरह की अवैध वसूली का ये पहला मामला नहीं है। पहले भी कई बार अंबाला में इस तरह से आरोप लग चुके हैं। 17 दिसंबर 2021 को पूर्व आरटीए सचिव अमरेंद्र सिंह सहित इंस्पेक्टर अजय सैनी को भी अंबाला विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। ये मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है। जबकि जून 2022 को ट्रांसपोर्टरों ने एकजुट होकर आरटीए कार्यालय में कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया था और कार्यालय में जमकर नारेबाजी की थी। मामला बढ़ते देखकर टीएसआई का तबादला भी हो गया था। पिछले साल 2021 में आरटीए सचिव आईएएस अधिकारी प्रीति को ओवरलोडेड वाहनों पर शिकंजा कसना महंगा पड़ गया था। हालांकि प्रीति उस समय अतिरिक्त उपायुक्त तैनात थी और आरटीए सचिव का भी कार्यभार था। उस समय प्रीति की गाड़ी पर दो बार टक्कर मारी गई थी। एक बार पूरे काफिले पर ही जानलेवा हमला हो गया था। उस समय एसआईटी गठित की गई थी और 40 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। बता दें कि अंबाला डीटीओ रमित यादव के पास पंचकूला और यमुनानगर का भी अतिरिक्त चार्ज था। मूलरुप से झज्जर के गांव खातीवास निवासी रमित यादव वर्ष 2018 में गुरुग्राम में टीएम के पद पर कार्यरत थे। यादव ने ड्यूटी पर रहते हुए यूपीएससी की परीक्षा में 820वां रैंक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed