फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Harbilas firing incident Criminal with reward of 2 lakh posted on social media, held responsible murder

अंबाला का हरबिलास गोलीकांड: दो लाख के ईनामी बदमाश ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, मर्डर की लगी जिम्मेदारी

Tue, 28 Jan 2025 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 Jan 2025 01:04 PM IST
सार

मृतक हरबिलास पिछले 15 साल से नारायणगढ़ बार एसोसिएशन का भी सदस्य था। इसलिए मंगलवार को सुबह से ही वकीलों ने अंबाला व नारायणगढ़ कोर्ट में वर्क सस्पेंड कर रखा है। वकीलों की मांग है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
Ambala Harbilas firing incident Criminal with reward of 2 lakh posted on social media, held responsible murder
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हरबिलास की पांच गोलियां मारकर की गई हत्या की जिम्मेदारी दो लाख के ईनामी बदमाश वेंकट गर्ग ने ली है। फरार होने के तीन दिन बाद वेंकट गर्ग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा कि नारायणगढ़ कॉम्प्लेक्स में जो हत्याकांड हुआ है, वो मैंने किया है। जो भी हमारे खिलाफ वालों का साथ देगा या कोई संबंध रखेगा, उसका यही हाल करूंगा। किसी को तंग न करें। मेरा किसी गैंग से कोई लिंक नहीं है।' सब्र करो सबका हिसाब होगा। यह तो शुरुआत है।

विज्ञापन


इस पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन भी ओर गंभीर हो गया है। साइबर सैल की मदद लेते हुए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, वेंकट गर्ग सहित अजय, अरूण, साहिल, मनीष मित्तल, तुषार, नेहाल व महिला अंजू गर्ग पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 27 जनवरी को इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू कर लिया है। 
विज्ञापन


नारायणगढ़ व अंबाला कोर्ट में वकीलों का वर्क सस्पेंड 
मृतक हरबिलास पिछले 15 साल से नारायणगढ़ बार एसोसिएशन का भी सदस्य था। इसलिए मंगलवार को सुबह से ही वकीलों ने अंबाला व नारायणगढ़ कोर्ट में वर्क सस्पेंड कर रखा है। वकीलों की मांग है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ा जा सके। दरअसल, 27 जनवरी को भी पंजाब-हरियाणा के वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया था। साथ ही वकीलों ने आरोपितों की पैरवी न करने का भी निर्णय लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है वेंकट गर्ग 
वेंकट गर्ग अपराधिक प्रवृत्ति का है। अंबाला, यमुनानगर सहित अन्य शहरों में वेंकट गर्ग पर करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है। कुछ मामलों में वह लंबे समय तक जेल भी काट चुका है। नारायणगढ़ में ही रहने वाले वेंकट गर्ग ने सबसे पहले मोनू राणा गैंग संग मिलकर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। मोनू राणा गैंग के सदस्य काला राणा की दुश्मनी का बदला लेने के लिए वेंकट गर्ग ने अन्य साथियों संग मिलकर एक व्यक्ति पर गोलियां बरसाई थी।


उसके बाद साहिल राणा को भी मारने का प्रयास किया था। इस तरह से वह एक के बाद एक अपराध करता रहा। कुछ समय बाद वेंकट की मोनू राणा गैंग से ही अनबन हो गई। बाद में वह अपने इलाके के ही कुछ एक युवकों को जोड़कर अपना गैंग चलाने लगा। गत वर्ष ही वेंकट गर्ग पर नारायणगढ़ के एक निजी रेस्तरां में हमला हुआ था। हमलावरों ने वेंकट गर्ग की टांगे तोड़ दी थी। बताया जाता है कि वेंकट की अभी शादी नहीं हुई है। वह अपने मां व भाई के संग रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed