फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Football Club won the match 4-0

अंबाला फुटबॉल क्लब ने 4-0 से जीता मुकाबला,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ambala Football Club won the match 4-0
छावनी जीएमएन कॉलेज में शुक्रवार को जिला फुटबॉल संघ अंबाला की ओर से तीन लीग मैच कराए गए। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के उपप्रधान गुरकिरपाल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पहला मुकाबला अंबाला फुटबॉल क्लब और अर्जुना क्लब के मध्य खेला गया। इसमें अंबाला फुटबॉल क्लब ने 4 - 0 से जीत हासिल की। शुक्रवार को दूसरा मुकाबला आर्यंस और बद्रीनाथ क्लब के मध्य खेला गया। इसमें आर्यन क्लब 1-0 से जीत हासिल की। शनिवार को दोपहर तीन बजे बद्रीनाथ और अर्जुन क्लब के मध्य मुकाबला होगा। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आयोजकों को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
विज्ञापन

मैच रेफरी रविंद्र सिंह, विशाल सिंह, कौशल शर्मा, मनदीप सिंह ने मुकाबले शुरू करवाए। अंबाला फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी ओंकार ने 9वें मिनट में गोल किया। इसके बाद 50 मिनट में अमन ने गोल कर स्कोर 2 - 0 और 52 मिनट पर हितेश ने गोल कर स्कोर 3 - 0 कर दिया। इसके बाद अंबाला फुटबॉल क्लब को पेनल्टी मिली जिसे ओंकार ने गोल में बदल कर स्कोर 4 - 0 कर दिया। अर्जुना क्लब के दो प्लेयर्स जयदीप और अभिषेक दिओपा को गलत ढंग से खेलने पर रेफरी द्वारा रेड कार्ड दिखाया गया। जब रेड कार्ड दिखाया गया तो मैच खत्म होने में सिर्फ 3 मिनट का समय था। तब तक अंबाला फुटबॉल क्लब ने 4 - 0 से मुकाबला जीत लिया। अर्जुना क्लब के तीन खिलाड़ी जिन्हें दो रेड व एक येलो कार्ड मिला है वो आने वाले कल के मैच में नहीं खेल सकेंगे। इस मैच के मुख्यातिथि महिंद्र पाल उर्फ (रैना) व संजीव चौधरी रहे। महिंद्र पाल राणा ने 21 हजार रुपये की राशि दी। इस मौके पर कुलबीर रावत, अरविंद कुमार, शेर सिंह, सोनू चौधरी, कृष्ण मित्तल, राम कृष्ण गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed