{"_id":"6730cad9b23a2a3a9e0fc2c6","slug":"ambala-every-monday-vij-will-listen-to-the-problems-of-halka-residents-said-this-on-rahul-gandhi-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: हर सोमवार विज सुनेंगे हलका वासियों की समस्याएं, राहुल गांधी पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: हर सोमवार विज सुनेंगे हलका वासियों की समस्याएं, राहुल गांधी पर कही ये बात
Sun, 10 Nov 2024 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Nov 2024 08:31 PM IST
सार
छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हर सोमवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक केवल छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। पहले विज प्रदेशभर के लोगों की समस्याएं सुनते थे, लेकिन अब उनका ये दरबार उनके हलके के लोगों के लिए ही लगेगा।
विज्ञापन
अनिल विज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज हर सोमवार प्रात: 10 से 12 बजे तक छावनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की जन समस्याओं को सुनेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने बताया कि छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार का दिन तय किया है जिसमें विभागीय अधिकारी भी मौके पर ही मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केवल अंबाला छावनी के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और यदि कोई इमरजेंसी है तो जनता के लिए उनके दरवाजे हर समय खुले हैं। मगर, नियमित कार्यों के लिए जनता हर सोमवार तक उनसे मिल सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छावनी से बाहर के लोग अपने क्षेत्र के विधायकों को समस्या बताएं या फिर मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनने के लिए अलग-अलग फोरम बनाए हैं, वहां लोग अपनी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
बोलने से पहले जानकारी लें राहुल गांधी : विज
हरियाणा के परिवहन, बिजली और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को किसी भी विषय पर बोलने से पहले जानकारी लेने की नसीहत दी। विज ने राहुल के बयान कि भारतीय कर ढांचा सिर्फ गरीबों को लूटने के लिए बनाया है, पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय कर का ढांचा कांग्रेस के राज में इनकम टैक्स और शेयर टैक्स बना था, जिसमें सुधार कर जीएसटी बनाया है। राहुल गांधी को पता नहीं है कि उनकी सरकारों के प्रतिनिधि भी उसमें बैठते थे, वहीं जीएसटी काउंसिल ही कानून बनाती है। राहुल गांधी कहीं से भी बोलना शुरू कर देते है, बोलने से पहले किसी विषय की जानकारी लेनी चाहिए और फिर उसपर टिप्पणी करनी चाहिए।
केजरीवाल ने बिगाड़ी राजनीति
केजरीवाल ने मुफ्त बिजली के बयान पर विज ने कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि सरकारों को मुफ्त चीजें बांटने से पहले सोचना चाहिए। केजरीवाल ने सारे देश की राजनीति को खराब किया है। लोगों ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात सीटों पर इन्हें हराकर बता दिया कि केजरीवाल की नीतियां ठीक नहीं हैं।