फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Even after 45 hours, the family's protest continues by keeping the dead body in the freezer

Ambala: 45 घंटे बाद भी फ्रिजर में शव रखकर परिजनों का धरना जारी, परिवहन मंत्री की बैठक पर टिकी निगाहें

Wed, 15 Nov 2023 05:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 05:04 PM IST
सार

रोडवेज चालक राजबीर की हत्या में शामिल 3 आरोपी भी गिरफ्तार हो चुके हैं। परिजन व यूनियन सोमवार को रात 8 बजे से बस स्टैंड परिसर में धरने पर बैठे हैं। 5 बार की बैठक बेनतीजा रही। हरियाणा के अलावा पंजाब व हिमाचल यूनियन का भी समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
Ambala: Even after 45 hours, the family's protest continues by keeping the dead body in the freezer
धरने पर बैठे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेशभर में हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम के बावजूद भी परिजन व यूनियन नेता अंबाला छावनी बस स्टैंड पर मृतक रोडवेज चालक राजबीर का शव फ्रिज में रखकर धरने पर बैठे हुए हैं। 45 घंटे बाद भी कोई धरना स्थल से उठने को तैयार नहीं है और अपनी मांगों पर डटे हुए है। हालांकि इस मामले को लेकर करीब 5 बार परिजनों, यूनियन नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों को बैठक हो चुकी है लेकिन सभी बेनतीजा रही। ऐसे में अब आज शाम 5 बजे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से होने वाली बैठक पर सभी की निगाहें अटकी पड़ी है।

विज्ञापन


इसमें कोई समाधान निकलता है तो चक्का जाम खत्म हो जाएगा, अगर कोई सहमति नहीं बनती है तो यात्रियों के लिए परेशानी ओर भी बढ़ सकती है। बता दें कि छावनी बस स्टैंड पर परिजन सोमवार रात करीब 8 बजे से ही परिजन शव फ्रीजर में रखकर धरने पर बैठे हुए है। यूनियन का समर्थन मिलने के बाद मंगलवार रात 12 बजे से भी प्रदेशभर में चक्का जाम हो गया था। ऐसे में दिनभर यात्रियों को प्राईवेट, पंजाब रोडवेज बस आदि का सहारा लेना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


चालक की हत्या करने वाले तीन आरोपी काबू, सिगरेट लेने उतरने पर हुई थी बहस
उधर, पुलिस ने राजबीर की हत्या मामले में तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है और वीरवार को उन्हें कोर्ट में पेश करने की बात कहीं जा रही है लेकिन पुलिस अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। बताया जाता है कि तीनों आरोपी डस्टर में सवार होकर बस स्टैंड के बाहर सिगरेट लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि चालक राजबीर की बस स्टैंड के मुख्य गेट पर पार्किंग बूथ पर तैनात था। उसकी ड्यूटी यह थी कि वो बाहरी राज्यों से आने वाली बसों की सरकारी फीस लेता था। इतने में कार के आगे आने पर चालक को हटाने को लेकर बहस हो गई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल चालक ने चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। जबकि परिजन अभी भी ड्राइवर राजबीर को शहीद का दर्जा, 50 लाख रुपये आश्रित को मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को ग्रुप-सी में सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।
 
पंजाब, हिमाचल व राजस्थान रोडवेज ने भी दिया समर्थन, बोले: सुनवाई नहीं हुई तो देंगे साथ  
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान व सांझा मोर्चा सदस्य आजाद गिल ने बताया कि सीटीयू, पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज, हिमाचल एचआरटीसी, राजस्थान रोडवेज की ओर से समर्थन दिया गया है। चेताया गया है कि परिवहन मंत्री के साथ बैठक में कोई सहमति नहीं बनती है तो वह भी हड़ताल का समर्थन करेंगे। आजाद गिल ने बताया कि अगर परिवहन मंत्री से बैठक बेनतीजा रही तो 16 नवंबर तक चक्का जाम जारी रहेगा। आगामी फैसला 16 नवंबर को ही लिया जाएगा। 


अंबाला से बैठक के लिए रवाना हुए सांझा मोर्चा के 20 सदस्य  
हरियाणा सिविल सचिवालय सेक्टर-1 चंडीगढ़ में बैठक के लिए अंबाला से सांझा मोर्चा से जुड़ी यूनियनों से करीब 20 नेता रवाना हो गए है। इनमें सांझा मोर्चा से नेता आजाद सिंह गिल, नरेंद्र दिनोंद, विनोद शर्मा, सुमेर सिवाच, रमेश शोकंद सहित अन्य शामिल है। आजाद सिंह गिल ने बताया कि परिवार से कोई शामिल नहीं है। परिवहन मंत्री से उन्होंने वाली बैठक का जिम्मा परिजनों ने उन पर सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed