{"_id":"694d963ad7ef5f48ec0d31bc","slug":"ambala-depot-will-be-even-stronger-in-2026-projects-will-be-completed-soon-ambala-news-c-36-1-sknl1003-155294-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 2026 में पहले से ओर भी सशक्त होगा अंबाला डिपो जल्द पूरे होंगे प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 2026 में पहले से ओर भी सशक्त होगा अंबाला डिपो जल्द पूरे होंगे प्रोजेक्ट
Fri, 26 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी का सामान्य बस अड्डा। संवाद
अंबाला। साल 2026 में रोडवेज का बेडा पहले से और भी ज्यादा मजबूत और सशक्त होने की उम्मीद है। नारायणगढ़ में नए बस स्टैंड के नवीनीकरण, अंबाला सिटी में कार्यशाला का जीर्णोद्धार, नारायणगढ़ में कर्मशाला, शौचालय और बस अड्डे पर शेड का निर्माण किया जाना है। इसके लिए रोडवेज की और से पीडब्ल्यूडी विभाग को भुगतान भी कर दिया गया है। छावनी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच अंडरपास निर्माण शामिल है। जल्द ही नए साल में ही इन प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। इन प्रोजेक्ट के बनने से यात्रियों को परिवहन में पहले से भी ज्यादा बेहतर और आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी। अंबाला में मौजूदा समय में 202 बसें हैं जिसमें से 134 बसे सामान्य हैं, 20 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत हैं, 20 वातानुकूलित एचवीएसी की बसें है, 13 बसें मिनी है। इसके इसके अलावा 15 इलेक्ट्रिक बसें है।
2026 में तैयार होंगे यह प्रोजेक्ट
1- अंबाला शहर में 22.14 कराेड़ रुपये से होगा कार्यशाला का जीर्णोद्धार
शहर में पुरानी रोडवेज की कार्यशाला नए सिरे से बनाई जाएगी। यह कार्यशाला 28 हजार 552 वर्ग मीटर जमीन पर बनाई जानी है। इस कार्यशाला को बनाने के लिए मुख्यालय ने 22.14 कराेड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। वहीं कार्यशाला का निमार्ण पीडब्ल्यूडी की ओर से करवाया जाएगा। कार्यशाला परिसर में तेल पंप और रोडवेज के कर्मचारियों के लिए कार्यालय बनेगा। इसके साथ ही बसों की सर्विस के लिए तीन दुकानें बनेगी। एक दुकान में लाइट संबंधित काम, दूसरी दुकान में इंजन का तेल और तीसरी दुकान में बसों के पार्ट की रिपेयर किए जाएंगे। औजार रखने के लिए टूल शॉप, स्पेयर पार्ट के लिए स्टोर, वर्कशाप मैनेजर का कमरा, पीएमए ब्रांच के कर्मचारियों के लिए कक्ष, अन्य कर्मचारियों के लिए कक्ष, यार्ड मास्टर के लिए चैक पोस्ट वहीं इलेक्ट्रिक बसाें को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। एक समय में एक साथ 10 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा।
2- नारायणगढ़ में 10.49 करोड़ रुपये से होगा बस अड्डे का जीर्णोद्धार
नारायणगढ़ में दो मंजिला आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा। यह बस अड्डा नारायणगढ़ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की ओर से लगभग 14 हजार स्कवेयर फीट की जगह पर बनेगा। नए बस स्टैंड के लिए दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसमें भूतल पर नौ काउंटर, छह दुकानें, एटीएम, यात्रियों के कॉमन प्रतीक्षालय, महिलाएं के लिए अलग से प्रतीक्षालय, दो महिला शौचालय, दो पुरुष शौचालय और दो दिव्यांग शौचालय, प्रथम तल पर जाने के लिए लिफ्ट, दो अलग अलग सीढि़यां, प्रथम तल कार्यालय, कमरे, महिला, पुरुष और दिव्यांग शौचालय, चालक और परिचालकों के लिए आराम करने के लिए कक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन
3- पांच और आएंगी इलेक्ट्रिक बसें
जनवरी की शुरूआत में अंबाला में पांच और इलेक्ट्रिक बस आने वाली है। इस तरह से अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 20 हो जाएगी। मौजूदा समय में अंबाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दे रही हैं।
4- नारायणगढ़ में 1.60 करोड़ कार्यशाला, शौचालय और शेड
नारायणगढ़ में एक करोड़ 60 लाख रुपये से कार्यशाला, शौचालय और शेड कर निर्माण करवाया जाना है। जो जल्द ही शुरू हो जाएगा। यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर करवाया जाएगा।
5- 2. 65 लाख रुपये बनेंगे बस क्यू शेल्टर
अंबाला के ग्रामीण क्षेत्र में जिला परिषद की और से ओखल, भानोखेडी, रामपुर मोड सरसेहडी, नहोनी, डेरा, अहमदपुर, शेरगढ़, पतरेहड़ी, नखरौली, फतेहपुर, मियामाजरा, खेरा, हसनपुर, डेलु माजरा में बस क्यू शेल्टर बनाए जाने हैं प्रत्येक बस क्यू शेल्टर 2 लाख 65 हजार रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। इसके साथ ही भुंडी में आमने सामने बस क्यू शेल्टर बनेंगे जिला परिषद की और से कई बस क्यू शेल्टर बना दिए गए हैं।
2025 में अंबाला डिपो को यह सौगात मिली
1- 10 वातानुकूलित बसें
अंबाला में दो वाई दो की 10 वातानुकूलित बसें आईं। इनमें दो बसें नारायणगढ़ सब डिपो को दे दी गई। बची आठ बसें चंडीगढ़-नारनौल , पटियाला-दिल्ली और जालंधर-दिल्ली मार्ग पर संचालन कर रही हैं। वहीं नारायणगढ़ सब डिपो ने अपनी दोनों बसों को नारायणगढ़- दिल्ली- बराड़ा और नारायणगढ़- दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया है। इन बसों के आगमन से अंबाला डिपो के राजस्व में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
2- अंबाला को मिली 15 इलेक्ट्रिक बस
अंबाला में जनवरी माह में 10 इलेक्ट्रिक बसें आई थीं, 26 जनवरी से इन इलेक्ट्रिक बसों को लोकल मार्ग पर संचालन किया जा रहा है। दो महीने पहले 5 ओर नई बसों के शामिल होने से कुल 15 हो गई हैं। यह इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रदान करती हैं और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं दे रहीं हैं। मौजूदा समय में यह बसें अंबाला सिटी से कैंट, बराडा, नारायणगढ, यमुनानगर मार्ग पर संचालन कर रही हैं।
3- बीएस 6 मानक आई 25 सामान्य बस
रोडवेज विभाग की किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसें भी अपडेट हो चुकी हैं। अंबाला डिपो को बीएस-6 मानक की 10 नई बसें मिली। डिपो में यह बसें जुलाई में आईं थीं। अधिकारियों ने इन नई बसों को बीएस-4 मानक की पुरानी बसों की जगह लगाया है यह बसें यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। इसके साथ ही रोडवेज की अन्य 15 सामान्य बसें भी अंबाला में आई हैं। यह बसें लंबे मार्ग पर संचालन कर रही हैं।
4- शहर को मिली नई कार पार्किंग
शहर बस स्टैंड के पास करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नई कार पार्किंग बनाई गई है। इस नई कार पार्किंग का उदघाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा किया गया। शहर में कपड़ा, मनियारी और आर्टिफिशिल ज्यूलरी की होलसेल मार्केट है। इस मार्केट में चंडीगढ, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न जिलों से छोटे, बडे़ दुकानदार होलसेल रेट में सामान की खरीदारी करने आते हैं। यह दुकानदार और कारोबारी अपने वाहनों को कार पार्किंग में खड़ा कर रहे हैं।
4- तीन करोड़ की लागत से बना जनसुई का नया बस अड्डा
अंबाला हिसार राजमार्ग पर लोक निर्माण विभाग की और से जनसुई में तीन करेड़ रुपये की लागत से नया नया बस अड्डा बनाया गया है। यह जनसुई बस अड्डा तीन फेस का है। इसके अलावा इस बस अड्डे में महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय, टिकट काउंटर, बस के लिए पार्किंग, लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। इसके साथ ही बस स्टैंड में अत्याधुनिक कैमरे और अनाउंसमेंट के लिए लाउड स्पीकर भी लगाए गए हैं।
यह बस अड्डा करीब 40 गांवों को लंबी दूरी की बसों के लिए सुविधा प्रदान कर रहा है।
वर्ष 2026 में रोडवेज का बेडा ओर भी सशक्त होगा। जनवरी में पांच नई इलेक्ट्रिक बसें आ रही हैं। इसके अलावा शहर वर्कशाप , नारायणगढ़ वर्कशाप ओर बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही डिपो में चल रही कर्मचारियों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।