{"_id":"6863049bbf9b8e9b42077584","slug":"ambala-depot-got-10-buses-of-bs-6-standard-ambala-news-c-36-1-sknl1003-145282-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला डिपो को मिली बीएस-6 मानक की 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला डिपो को मिली बीएस-6 मानक की 10 बसें
विज्ञापन
अंबाला। रोडवेज विभाग की किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसें अब अपडेट हो गई है। वहीं अंबाला डिपो को बीएस-6 मानक की 10 नई बसें मिली हैं। इसमें से सात नई बस आ चुकी है। शेष तीन बसें जुलाई के पहले सप्ताह में अंबाला पहुंचेंगी। ये बसें राजस्थान के सीकर से आई हैं और अंबाला सिटी बस अड्डे पर खड़ी हैं। इन नई बसों को बीएस-4 मानक की पुरानी बसों की जगह लगाया जाएगा। जिससे यह बसें यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचेंगी।
इन नई बसों में डीजल की खपत भी कम होगी। पुरानी बीएस-4 मानक की बसों की दिल्ली में एंट्री बंद है। अब यह नई बसें दिल्ली भी जा सकेंगी। मौजूदा समय में अंबाला में किलोमीटर स्कीम के तहत बीएस-4 मानक की 20 बसें हैं। जिसमें अंबाला के पास 17 बस और नारायणगढ़ सब डिपो के पास तीन बसें है। विभाग द्वारा इन सभी बसों को लंबे और लोकल रूटों पर चलाया जाता है। किलोमीटर स्कीम के तहत बीएस-4 की बसें दिल्ली न जाने पर यात्रियों को परेशानी हो रही थी। रोजाना चलने वाली इन बसों को मजबूरन दूसरे रूटों पर चलाया जा रहा था। नई बसें आने पर यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
इन रूटों पर दौड़ रही बीएस 4 मानक की 20 बसें : अंबाला सिटी बस अड्डे से हिसार के लिए दो बसें आना-जाना करती हैं। यह बस हिसार में रात्रि ठहराव भी करती है। इसी तरह से सिरसा के लिए एक बस का संचालन किया जाता है। सिटी बस अड्डे से नारनौल के लिए दो बसें आना-जाना करती हैं। वहीं हांसी के लिए दो बस, जींद के लिए एक बस, मेरठ के लिए चार बस आना-जाना करती है। तो हरिद्वार के लिए दो बस, अमृतसर दो बस इसके अलावा तीन बस नारायणगढ़ सब डिपो के पास है जिनका लोकल रूट पर संचालन किया जाता है।