फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala created a record in revenue collection

Ambala News: राजस्व प्राप्ति में अंबाला ने बनाया कीर्तिमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ambala created a record in revenue collection
अंबाला  ​स्थित मंडल रेल प्रबंधक का  कार्यालय। फाइल फोटो
हरिंदर सिंह
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे बोर्ड ने रेलवे स्टेशनों का नए सिरे से सर्वेक्षण किया है। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन देश के टॉप 44 तो अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन 47 वें नंबर पर आया है। इन रेलवे स्टेशनों को एनएसजी-2 श्रेणी में शामिल किया गया है। इससे अब इन रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और सुरक्षा में बेहतर बदलाव होगा।
रेलवे ने देशभर के लगभग 8809 रेलवे स्टेशनों का उनकी आय और यात्री क्षमता के आधार पर सर्वेक्षण किया था जिससे यात्री सुविधाओं में विस्तार और स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके।
विज्ञापन

देश में 28 रेलवे स्टेशनों को सबसे अधिक आय और यात्री क्षमता के तहत उच्च श्रेणी एनएसजी-1 यानी नॉन सबअर्बन ग्रुप में स्थान मिला है। इसके अलावा अंबाला मंडल के अधीन अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों को भी अपग्रेड किया गया है। रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नए स्टेशन अपग्रेड की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें यात्रियों की संख्या में वृद्धि, बढ़ते राजस्व, बढ़ते ट्रेन संचालन आदि को लेकर स्टेशनों को एनएसजी-1 से एनएसजी-6 तक अपग्रेड किया गया है। एनएसजी-2 श्रेणी में शामिल चंडीगढ़ और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा, प्रीपेड टैक्सी सेवा सहित अन्य कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसी प्रकार अन्य छोटे स्टेशनों पर ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड, वाटर वेंडिंग मशीन, बॉटल क्रशर मशीन आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
यात्री संख्या और राजस्व में लगातार हो रही है बढ़ोतरी
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से हर साल लाखों यात्री सफर करते हैं और इस संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वर्ष 2023-24 में इस स्टेशन से करीब 61 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इसमें 33 लाख से ज्यादा आरक्षित और 27 लाख अनारक्षित यात्री थे। इस दौरान स्टेशन ने 270.69 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।
इसी प्रकार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से 77 लाख के करीब यात्रियों ने सफर किया। इसमें 23 लाख के करीब आरक्षित और 54 लाख के करीब अनारक्षित यात्री थे। इस दौरान स्टेशन ने 220 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इसी प्रकार सहारनपुर से छह लाख यात्रियों ने सफर किया और रेलवे को 82 करोड़ रुपये का राजस्व, बठिंडा से चार लाख यात्री और 74 करोड़ का राजस्व, कालका से नौ लाख यात्री और 35 करोड़ का राजस्व, यमुनानगर, सरहिंद, अंब अंदौरा आदि स्टेशनों का भी आंकलन किया गया है।

प्रत्येक पांच वर्ष बाद रेलवे की ओर से यात्री संख्या और राजस्व के तहत सर्वेक्षण करवाया जाता है। चंडीगढ़ और अंबाला 2023-24 के सर्वेक्षण में देश के सभी रेलवे स्टेशनों में से 44 वें और 47 वें नंबर पर आए हैं। इस सर्वेक्षण का सीधा फायदा यात्री सुविधाओं से जुड़ा होता है। इस सर्वेक्षण के आधार पर ही स्टेशनों को सुख-सुविधाओं से सुसज्जित किया जाता है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed