फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala City won the tournament

अंबाला शहर ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Fri, 27 Jun 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Fri, 27 Jun 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ambala City won the tournament
अंबाला सिटी। सिटी स्थित गांव धुरकड़ा में नौजवान सभा धुरकड़ा की ओर आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का वीरवार को समापन हुआ।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला अंबाला शहर और जंडली की टीम के बीच हुआ, जिसमें अंबाला शहर की टीम 35 रन से विजयी रही। टूर्नामेंट में कुल 57 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर इनेलोे युवा जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने शिरकत की।

शुक्रवार को अंबाला शहर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 133 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई जंडली की पूरी टीम 98 रन पर ढेर हो गई। ट्राफी अंबाला शहर ने अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


संदीप राणा ने युवा खिलाड़ियों से कहा कि सरकार से मिलने वाली खेल सुविधाओं के अभाव में गांव के युवाओं की प्रतिभाएं खुलकर सामने नहीं आ रही हैं। इनेलो की सरकार बनने पर खिलाड़ियों के लिए विशेष नीति बनाकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर खेलो में भाग लें और देश तथा प्रदेश का नाम रोशन करें।  उन्होंने विजेता टीम को इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। मैन आफ द मैच अंबाला शहर टीम के कप्तान रम्मी रहे। इस मौके इनेलो के युवा महासचिव जतिंदर, संजीव, नौजवान सभा के प्रधान कमल, संदीप, नवजोत, परमवीर और दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed