फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Case on person carrying chickens hanging on motorcycle

Ambala: मोटरसाइकिल पर क्रूरता से मुर्गियां लटकाकर ले जा रहे व्यक्ति पर केस, पंचकूला की दंपती ने की थी शिकायत

Thu, 01 Dec 2022 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 11:31 AM IST
सार

पंचकूला सेक्टर 26 के रहने वाले दंपती अनामिका राणा और उसके पति मोहित अंचल पंचकूला से सहारनपुर (यूपी) जा रहे थे। गांव कड़ासन के नजदीक उन्हें एक मोटरसाइकिल पर लगे जंगले में रस्सी से बुरी तरह से बांधकर उल्टा लटकाकर मुर्गियां ले जाता एक व्यक्ति दिखा।

विज्ञापन
Ambala: Case on person carrying chickens hanging on motorcycle
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला के शहजादपुर में मोटरसाइकिल पर मुर्गियों को क्रूरता से रस्सी बांधकर ले जा रहे एक व्यक्ति को एक दंपती ने रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


पंचकूला सेक्टर 26 के रहने वाले दंपती अनामिका राणा और उसके पति मोहित अंचल पंचकूला से सहारनपुर (यूपी) जा रहे थे। गांव कड़ासन के नजदीक उन्हें एक मोटरसाइकिल पर लगे जंगले में रस्सी से बुरी तरह से बांधकर उल्टा लटकाकर मुर्गियां ले जाता एक व्यक्ति दिखा। दंपती ने मोटरसाइकिल सवार को रोककर उसका नाम-पता पूछा और 112 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच उस व्यक्ति को मुर्गियों के साथ काबू कर लिया। बाइक सवार की पहचान सागर निवासी कड़ासन के रूप में हुई। पुलिस स्टेशन में जब मुर्गियों को मुक्त कराया गया तो उसमें 24 मुर्गियां मृत और 27 मुर्गियां जिंदा थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed