{"_id":"65a6ceac30e985a85f0ceeef","slug":"ambala-car-hit-by-truck-one-dead-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल, ट्रक चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल, ट्रक चालक पर केस दर्ज
Wed, 17 Jan 2024 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:15 AM IST
सार
दो युवक शाहबाद सीएचसी में उपचाराधीन हैं। ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। मोहित को डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
demo pic
-
- 2
-
Link Copied
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में शहजादपुर रोड स्थित दीनारपुर गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक में ऑल्टो कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार पांच लोग चोटिल हो गए। तीन गंभीर रूप से घायल थे। इन्हें तुरंत उपचार के लिए शाहबाद सीएचसी में दाखिल कराया।जहां डॉक्टर के पानीपत के पाथरी गांव निवासी मोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय और अनुराग उपचाराधीन है। साहा पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पानी के पाथरी गांव निवासी अजय ने बताया कि 15 जनवरी को वह मोहित, अजय, अमित के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर अनुराग और अजय को दवा दिलाने के लिए पानीपत गए थे। उसके बाद हैवी लाइसेंस की फाइल कोर्ट पानीपत से तैयार कराई और उसको करनाल में जमा कराया।
विज्ञापन
बाद में वह पंचकूला अपने साथी से मिलने चले गए थे, जोकि पटवारी के पद पर कार्यरत है। जैसे ही वह शहजादपुर रोड के निकट दीनारपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में उसे मोहित, अजय, अनुराग, अमित और उसे चोटें लगी। जबकि मोहित, अजय व अनुराग के गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद ट्रक चालक भीड़ जमा होते देखकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर डायल 112 ने मोहित, अजय को उपचार के लिए शाहबाद सीएचसी में दाखिल कराया था। मोहित को डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। अजय व अनुराग अस्पताल में उपचाराधीन है।