फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amb Andaura railway section affected due to rain, 10 trains canceled midway

Ambala News: बारिश से अंब अंदौरा रेल खंड प्रभावित,10 ट्रेनें बीच रास्ते रद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Amb Andaura railway section affected due to rain, 10 trains canceled midway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार को अंब अंदौरा की तरफ जाने वाली वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनों को बीच रास्ते के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
रेलवे ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक पैसेंजर ट्रेन को पूर्णतौर पर रद तो नौ को बीच रास्ते रद्द किया गया, वहीं सात ट्रेनों का बीच रास्ते के स्टेशनों से पुन: संचालन किया गया।
विज्ञापन

इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि रेल मार्ग पर संचालित ट्रेन नंबर 74991 अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक पैसेंजर का संचालन निरस्त कर दिया गया। इसी प्रकार 16 अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रास्ते रद्द : ट्रेन नंबर 64511 हरिद्वार-अंबाला अंदौरा पैसेंजर को कीरतपुर साहिब स्टेशन पर रद्द कर दिया गया। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 64563 रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा को भरतगढ़, 22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत को नंगलडैम, 74992 दौलतपुर चौक-अंबाला कैंट को ऊना हिमाचल, 19307 इंदौर-ऊना हिमाचल को नंगलडैम, 64515 अंबाला कैंट-नंगलडैम को आनंदपुर साहिब, 14053 दिल्ली-दौलतपुर चौक को नंगलडैम, 19411 गांधी कैपिटल-दौलतपुर चौक को नंगल डैम और ट्रेन नंबर 14323 नई दिल्ली-रोहतक को बहादुरगढ़ स्टेशन पर रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed