फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Alleged selling trust land, Home Minister Anil Vij instructed SP Yamunanagar to submit the report in a week

ट्रस्ट जमीन बेचने का आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी यमुनानगर को एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Alleged selling trust land, Home Minister Anil Vij instructed SP Yamunanagar to submit the report in a week
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अपने आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान यमुनानगर में सेंट मैरी एजूकेशन ट्रस्ट जमीन मामले में यूनाईटेड चर्च ऑफ नार्थ इंडिया से आए प्रतिनिधियों ने भी गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत दी। साथ ही आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से 24 लाख की राशि ट्रस्ट की जमीन बेचने के नाम पर वसूली गई है। इस पर गृह मंत्री ने मामले में एसपी यमुनानगर को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार करनाल के साम्भली गांव से आए लोगों ने मंदिर एवं पंचायती गली पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने के आरोप लगाए, जिस पर गृह मंत्री विज ने एसपी करनाल को कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हत्या के मामले में फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर को पुन : जांच के निर्देश दिए
गृह मंत्री के आवास पर फरीदाबाद से आई महिला एवं उनके परिवार सदस्यों ने शिकायत देते हुए बताया कि उनके बेटों का नाम थाना धौज में हत्या के मामले में साजिशन दर्ज किया गया है, जबकि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उनका कहना था कि बेटों के ससुराल पक्ष द्वारा दर्ज कराया गया यह मामला झूठा है। मामले में गृह मंत्री विज ने फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर को केस के पुन: जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इन मामलों में भी अलग-अलग अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए
यमुनानगर के बिलासपुर से आए सेना से रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। इस पर गृह मंत्री ने एसपी यमुनानगर को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह कैथल से आए व्यक्ति ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में गृह मंत्री ने एसपी कैथल को जांच के निर्देश दिए। हिसार से आए व्यक्ति ने मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच कराने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर गृह मंत्री ने एसपी हिसार को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल के गांव पबनाना के लोगों ने लगाई अवैध कब्जे हटाने की गुहार
कैथल के गांव पबनाबा से आए लोगों ने अवैध कब्जे हटवाने एवं स्वयं की सुरक्षा की मांग की। इस पर गृह मंत्री ने डीसी कैथल को कार्रवाई के निर्देश दिए। महेंद्रगढ़ में मारपीट एवं धमकी देने के मामले में गृह मंत्री ने एसपी महेंद्रगढ़ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह यमुनानगर से आए लोगों ने छछरौली में मारपीट व अन्य मामले की शिकायत की, जिस पर गृह मंत्री ने एसपी यमुनानगर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed