फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Allegations of kidnapping a minor, attack on railway engineering wing, railway track mechanic and contractor worker injured

नाबालिग को अगवा करने के आरोप,रेलवे इंजीनियरिंग विंग पर हमला,रेलवे ट्रैक मैकेनिक व ठेकेदार कर्मी जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Allegations of kidnapping a minor, attack on railway engineering wing, railway track mechanic and contractor worker injured
Allegations of kidnapping a minor, attack on railway engineering wing, railway track mechanic and contractor worker injured - फोटो : Ambala
अंबाला। सिविल ड्रेस में गश्त कर रहे एक कर्मी ने खुद को आरपीएफ का सिपाही बताकर चोरी के आरोप में नाबालिग को हिरासत में ले लिया। इससे नाराज बंधुनगर वासियों ने नाबालिग को अगवा करने का आरोप लगाते हुए सोमवार की रात को रेलवे इंजीनियरिंग विंग पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों की ओर से हुए बवाल में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में ठेकेदार का कर्मी राजेश राणा वासी दयाल बाग, रेलवे का ट्रैक मैकेनिक बृजपाल वासी दिल्ली शामिल हैं। राजेश राणा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से बंधु नगर की एक महिला चेतना और नाबालिग को भी सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बंधु नगर निवासी चेतना का आरोप है कि वह सोमवार को शौच के लिए नाबालिग के साथ रेलवे ट्रैक के निकट गई थी। तभी कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ आई 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को उठाया और जबरन अपने साथ ले गए। महिला का आरोप है कि इन्होंने गलत काम करने की नीयत से उसे कमरे में बंद कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो बंधुनगर कालोनी के लोग एकत्रित हो गए। इस घटना के बाद मचे बवाल के उपरांत बंधु नगर की महिलाएं एकत्रित होकर गृहमंत्री अनिल विज की कोठी पर भी पहुंचीं, लेकिन विज के नहीं मिलने पर वे वापस लौट गईं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के राजेश राणा का कहना है कि वह लोग इंजीनियरिंग ब्रांच के कमरे के बाहर खड़े थे। तभी आरपीएफ का एक मुलाजिम जो सिविल ड्रेस में था, वह 13 वर्षीया नाबालिग को लेकर आया। उसने बताया कि नाबालिग को चोरी के मामले में पकड़ा गया है और कमरे में बंद कर दिया। साथ ही बोला कि महिला पुलिस आ रही है। यह कहकर वह थोड़ी ही दूरी तक पहुंचा था कि बंधु नगर के लगभग 50 से 60 लोगों ने हाथों में डंडे और पत्थर लेकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हमले में दो लोग जख्मी हुए। इसके बाद घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाका पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जख्मी राजेश राणा के सिर में गहरी चोट होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

मामले में पड़ाव थाना प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि नाबालिग को हिरासत में लेेने वाला आरपीएफ कर्मी कौन था और नाबालिग पर चोरी का क्या आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed