फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Allegations of dowry harassment, FIR lodged

Ambala News: दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Jan 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 17 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Allegations of dowry harassment, FIR lodged
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

अबाला। मोहड़ा गांव की एक विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर और देवरों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं, वहीं विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखा गया, उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखता और गलत इशारे करता था। पुलिस ने उच्चाधिकारियों की जांच के बाद पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को गरनाला निवासी अर्जुन कुमार के साथ हुई थी। परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए और मोटरसाइकिल सहित तमाम गहने व सामान दिया। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने कम दहेज के ताने देने शुरू कर दिए। आरोपी उसे मायके से नई कार लाने के लिए मजबूर करने लगे और आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट की गई। विवाहिता ने बताया कि जनवरी 2023 में उसने बेटी को जन्म दिया, जिसका पूरा खर्च उसके मायके वालों ने उठाया। आरोपियों ने बेटी होने पर उससे दुर्व्यवहार किया, हद तो तब हो गई जब पता चला कि बेटी को बोलने में दिक्कत है। आरोप है कि पति अर्जुन ने यह कहकर बेटी का इलाज कराने से मना कर दिया कि जब यह बोलेगी, तभी इसे अपने पास रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed