{"_id":"62ec23279a3a2e16dc56dc97","slug":"allegation-of-torture-for-dowry-ambala-news-knl1168820174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन
नारायणगढ़। दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी सात दिसंबर 2020 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज लाने के लिए ताने मारने लगे। आरोप है कि दहेज में कार की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे।
विवाहिता के अनुसार, उसका पति नशे की हालत में परिजनों के बहकाने पर उसके साथ मारपीट करता है। कई बार पंचायत हुई। पंचायत में ससुरालियों ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही। इसके बा भी यह सिलसिला जारी रहा। सात जुलाई 2021 को उसके ससुराल पक्ष वालों ने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। आरोपियों ने कहा कि मायके से 50 हजार रुपये लेकर ही यहां पर आना।
विवाहिता ने कहा कि पंचायत में ससुरालियों को समझाया गया।
इसके बाद ससुराल वाले तांत्रिक क्रियाओं से उसे डरा धमकाकर फिर से दहेज की मांग पूरी करने लगे। 30 अप्रैल 2022 को रात के समय आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व उसे एक कमरे में बंद कर दिया। यहां तक कहा कि जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि उसने वहां से किसी तरह अपने मायके वालों को सूचना दी। उसके मायके वाले शाहाबाद थाने में पहुंचे और वहां शिकायत की। पुलिस की मदद से उन्होंने ससुरालियों के चंगुल से छुड़वाया।