फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All-weather swimming pool will be open to the general public for the first time

पहली बार आम जनता के लिए खुलेगा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
All-weather swimming pool will be open to the general public for the first time
अंबाला। छावनी के वारहीरोज स्टेडियम में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल जल्द आम जनता को समर्पित होने जा रहा है। विभाग ने अभी तिथि निर्धारित नहीं की है। 15 जुलाई से स्वीमिंग करने के इच्छुक लोगों के रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया शुरू होगी। स्टेडियम में स्वीमिंग पूल के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिया है। जिसमें डीएसओ कार्यालय अंबाला में सुबह नौ से दोपहर तीन बजकर 30 मिनट तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

खेल विभाग अब खुद अपने स्तर पर लोगों को स्वीमिंग सिखाएगा। इसके लिए स्वीमिंग पूल में स्टाफ नियुक्ति किया जाएगा। साथ ही रेट भी निर्धारित किए जाएंगे। बताया जाता है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 1500 रुपये महीने की फीस और अन्य के लिए दो हजार रुपये फीस होगी। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश का यह पहला ऐसा स्वीमिंग पूल है जिसका तापमान आधुनिक तकनीक से मेंनटेन रखा जाएगा। इसके लिए ऑल वेदर स्वीमिंग पूल और वार्मर पूल में हीट पंप लगाए जाएंगे जोकि सर्दी में पानी का तापमान बेहतर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस लाख लीटर पानी कम लगेगा
आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहे ऑल वेदर और वार्मर स्वीमिंग पूल में 10 लाख लीटर पानी की बचत होगी। ऑल वेदर पूल को भरने के लिए 24 लाख लीटर और वार्मर पूल भरने के लिए तीन लाख लीटर पानी की जरूरत है। एक बार पानी को भरकर इसे फिल्टर कर फिर इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed