{"_id":"664558b5cc4564f9fb00ede6","slug":"all-three-sisters-will-be-sacrificed-on-sunday-family-members-said-action-should-be-taken-against-those-who-are-broken-ambala-news-c-36-1-ame1006-123200-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रविवार को पड़ेगा तीनों बहनों का भोग, परिजन बोले- टूट चुके किस पर कराएं कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रविवार को पड़ेगा तीनों बहनों का भोग, परिजन बोले- टूट चुके किस पर कराएं कार्रवाई
विज्ञापन
मृतका सिमरन की फाइल फोटो। परिजन
अंबाला सिटी। सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में पंजाब की रहने वाली तीन चचेरी बहनों की मौत से परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। चचेरे भाई का कहना है कि बहनों की मौत के बाद से उनका परिवार सोचने समझने की हालत में नहीं है।
वे ये भी फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि बहनों की मौत का जिम्मेदार किसे माना जाए। अब कार्रवाई कराएं तो किस पर। परिवार से ही चचेरे भाई गुरप्रीत ने बताया कि सोमवार को हुए हादसे का दुख से अभी बाहर भी नहीं आए थे कि परिवार को एक और बुरी सूचना मिली कि तीसरी बहन सिमरन की भी मौत हो गई।
इस सूचना से परिवार सुन्न हो गया था। गुरप्रीत ने बताया कि रविवार को तीनों बहनों का भोग है। इसके बाद ही परिवार आगे का फैसला लेगा। मंगलवार को ही सिमरन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान नन्यौला गांव की पंचायत भी संस्कार के दौरान पहुंची थी। नन्यौला की पंचायत ने परिजनों से कहा कि रविवार को भाेग पर अंबाला शहर विधायक और परिवहन मंत्री असीम गोयल भी पहुंचेगे। इधर पंजाब से भी आप विधायक हरमीत सिंह भी भाेग वाले दिन परिवार को सांत्वना देने पहुंचेगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को अंबाला के गांव नन्यौला में देवी के मंदिर के बाहर बना छज्जा नीचे खड़ी तीन युवतियों पर गिर गया था। जिससे दो बहनाें परविंद्र और मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सिमरन को पीजीआई रेफर किया गया था। जहां पर देर रात उसकी भी मौत हो गई थी। परविंद्र और मनीषा का संस्कार सोमवार को ही कर दिया गया था। जबकि सिमरन का संस्कार मंगलवार को किया गया। तीनों बहने पंजाब के गांव तासालपुर की रहने वाली थी। नन्यौला में वह ब्यूटी पार्लर का कोर्स के लिए आवेदन करने आई थी। आवेदन करने के बाद जब वह घर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान जब वे तीनों बहने बस के इंतजार में मंदिर के बाहर बने छज्जे के नीचे खड़ी थी तो अचानक ही छज्जा टूट कर तीनों बहनों पर गिर गया था।