{"_id":"5ed556878ebc3e9065581fd8","slug":"all-shops-will-open-over-left-right-system-ambala-news-knl326595140","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: लेफ्ट-राइट सिस्टम खत्म अब सप्ताह में 6 दिन सुबह 9 से 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: लेफ्ट-राइट सिस्टम खत्म अब सप्ताह में 6 दिन सुबह 9 से 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बीच अनलॉक-1 की शुरूआत से दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। रविवार को छोड़कर अब बाजारों में सभी दुकानें रोज खुलेंगी। इसके साथ ही लेफ्ट-राइट की व्यवस्था को भी खत्म कर दिया गया है। हालांकि कोरोना वायरस के विस्तार को रोकने के लिए दुकानों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नियमित तौर पर मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। दुकानदारों के साथ बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी इसकी पालना करनी होगी। इस सिलसिले में राज्य सरकार की ओर से तुरंत आदेश जारी कर दिए गए हैं। उधर हफ्ते में छह दिन दुकानें खुलने के आदेश जारी होने पर हरियाणा व्यापार मंडल ने प्रशासन का आभार जताया है।
लॉकडाउन-4 में राज्य सरकार ने दुकानों के खुलने का समय सुबह 9 से शाम छह बजे तक निर्धारित किया था। लेकिन अनलॉक-1 की शुरूआत पर अब दुकानें खुलने का समय सुबह 9 से शाम सात बजे होगा। इससे दुकानदारों को काम करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। लेफ्ट-राइट की व्यवस्था खत्म होने से दुकानदारों को भारी राहत मिली है। क्योंकि तीन दिन दुकानें खुलने से दुकानदारों का आर्थिक संकट दूर नहीं हो पा रहा था। काम के दौरान हर दुकानदार को मास्क के साथ ग्लब्स का इस्तेमाल करना होगा। उन जगहों को भी रोज सैनिटाइज करना होगा जोकि कारोबार के दौरान लोगों के संपर्क में आती हैं। दुकान में ज्यादा भीड़ न हो इसका भी दुकानदारों को ख्याल रखना होगा। इसके लिए दुकान में कर्मचारियों की संख्या करने व शिफ्ट में आने के नियमों की पालना करने के आदेश दिए गए हैं।
सरकार ने अनलॉक-1 में स्वीगी और जोमैटो जैसी कंपनियों को अपनी किचन शुरू करने के आदेश दिए हैं। इन कंपनियों को भी सरकार ने खास हिदायत दी हैं। ये कंपनियां रात साढ़े आठ बजे तक खाने व स्नेक्स की होम डिलीवरी कर पाएंगी। इन कंपनियों का कोई कर्मचारी रात नौ बजे के बाद सड़कों पर दिखाई नहीं देना चाहिए। सभी डिलीवरी ब्वॉय को ड्यूटी के दौरान मास्क और ग्लब्स पहनने के साथ दूसरी आदेशों की पालना की भी बात कही गई है।