फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All five carousels were installed on the first day, fireworks will take place today

Ambala News: पहले दिन पांचों हिंडोले विराजमान, आज होगी आतिशबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
All five carousels were installed on the first day, fireworks will take place today
शोभायात्रा के दौरान भंगड़ा करते हुए स्कूली छात्र- छात्राएं।
अंबाला सिटी। 120 वर्षों से भी पुराने तीन दिवसीय वामन द्वादशी मेले के पहले दिन की शुरुआत शुक्रवार से हुई। सुबह नौ बजे सनातन धर्म सभा की ओर से पुरानी अनाज मंडी में हवन का आयोजन किया। इसके बाद हिंडोलों की शोभा यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा नौरंगराय तालाब से शुरू होकर बाजार बस्ती राम, सर्राफा बाजार, कोतवाली बाजार, तंदूरा बाजार से होते हुए पुरानी अनाज मंडी पहुंची। इस दौरान हिंडोलों पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। दोपहर दो बजे पांचों हिंडोले पुरानी अनाज मंडी स्थित पंडाल में विराजमान हुए। इसके बाद हिंडोलाें की आरती की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को रंग- बिरंगी रोशनी का कार्यक्रम करवाया गया। देर रात पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने भगवान वामन का गुणगान किया।
हर घंटे में बदलेंगे भजन गायक
सनातन धर्म सभा से लक्की ने बताया कि मेले के तीनों दिनों तक जिला अंबाला सहित आस- पास के क्षेत्र से अलग-अलग बैंड व संगीत मंडली भगवान का गुणगान करेंगी। प्रत्येक घंटे बाद नई संगीत मंडली भजन गान करने के लिए आती रहेंगी। प्रत्येक सेवा भाव से ही भजन मंडली भगवान का गुणगान करने के लिए आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को होगी आतिशबाजी
मेले के दूसरे दिन शनिवार को पुरानी अनाज मंडी में आतिशबाजी होगी। इसके लिए विशेष तौर पर सहारनपुर से कलाकारों को बुलाया गया है। इसके साथ ही फूलों की होली भी खेली जाएगी। जिसके लिए 50 किलो फूल मंगवाए गए हैं। इसके साथ ही पुरानी अनाज मंडी में जगह- जगह झूले लगाए गए हैं।

15 को होगा नौका विहार
तीन दिवसीय मेले में रविवार को हिंडोलों को नौका विहार के लिए ले जाया जाएगा। पुरानी अनाज मंडी से हिंडोलों को शोभायात्रा निकालते हुए नौ रंग राय तालाब तक लाया जाएगा। रविवार को नागपुर, देहरादून, मेरठ, दिल्ली सहित गुरुग्राम के बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

शोभायात्रा के दौरान भंगड़ा करते हुए स्कूली छात्र- छात्राएं।

शोभायात्रा के दौरान भंगड़ा करते हुए स्कूली छात्र- छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed