Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Alert at Cantonment station due to the arrest of terrorists running in Punjab 40 GRP and RPF employees searched trains
{"_id":"61439c7e8ebc3edadd1cc9d6","slug":"alert-at-cantonment-station-due-to-the-arrest-of-terrorists-running-in-punjab-40-grp-and-rpf-employees-searched-trains-ambala-news-knl83452564","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में चल रही आतंकवादियों की धरपकड़ के कारण छावनी स्टेशन पर अलर्ट, जीआरपी व आरपीएफ के 40 कर्मचारियों ने खंगाली रेलगाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में चल रही आतंकवादियों की धरपकड़ के कारण छावनी स्टेशन पर अलर्ट, जीआरपी व आरपीएफ के 40 कर्मचारियों ने खंगाली रेलगाड़ियां
Alert at Cantonment station due to the arrest of terrorists running in Punjab 40 GRP and RPF employees searched trains
- फोटो : Ambala
Link Copied
अंबाला। पंजाब में चल रही आतंकवादी गतिविधियों को लेकर वीरवार को छावनी रेलवे स्टेशन पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान जीआरपी, आरपीएफ, पड़ाव थाना पुलिस सहित सीआईए टीम मौजूद रही। टीम में तैनात 40 कर्मचारियों ने रेलवे परिसर, प्लेटफार्म सहित स्टेशन पर आई रेलगाड़ियों की चेकिंग की और यात्रियों का सामान खंगाला, वहीं ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को संदिग्ध व शरारती तत्वों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जीआरपी प्रभारी विलायती राम ने बताया कि पंजाब में चल रही आतंकवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर ही औचक चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान पड़ाव थाना के कार्यकारी प्रभारी राधेश्याम भी मौजूद रहे। स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। कार पार्किंग सहित यात्री विश्रामगृह व अन्य सभी प्रमुख जगह को खंगाला गया, हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।