फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Akharas are vanishing, earlier there were five but now only two are left

Ambala News: लुप्त रहे अखाडे़, पहले पांच अब रह गए दो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Akharas are vanishing, earlier there were five but now only two are left
अंबाला छावनी ​स्थित हनुमान अखाड़ा में ​खिलाडियों के साथ इंटरनेशनल पहलवान राधेश्याम।
संदीप कुमार
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला से कुश्ती का नाता पांच दशक पुराना है। करीब 50 साल पहले अंबाला में पांच अखाड़े होते थे। इन अखाड़ों में खिलाड़ी दिनरात पसीना बहाते थे। अब कुश्ती अखाड़ों से निकलकर मैट पर पहुंच गई।
कुश्ती की तकनीक बदल चुकी है और कुश्ती पहले के मुकाबले अब तेज हो गई है, क्योंकि पहलवानों को मैट पर फास्ट खेलना होता है। तीन अखाडे़ बंद हो गए हैं। अब मात्र दो ही शेष हैं। इसमें एक अखाड़े ने अपने आप को अपग्रेड कर दिया और 10 साल से खिलाडियों को मैट पर कुश्ती के गुर सीखा रहे हैं। एक अखाड़ा बचा है। इस अखाड़ा के खिलाडी कुश्ती सीख रहे हैं।
विज्ञापन

इंटरनेशनल पहलवान राधेश्याम का कहना है कि छावनी में 1970 से उनका हनुमान अखाड़ा है। उनके अखाडें के समय से ही चार अखाड़े और हुआ करते थे। इसमें मदन का मंदिर के पास बब्बू पहलवान का अखाड़ा, दयाल अखाड़ा, बसंती माई मंदिर में अखाड़ा, रामबाग रोड स्थित हनुमान अखाड़ा और महावीर अखाड़ा होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अखाडों में सबसे ज्यादा खिलाडी़ आया करते थे। पहले के समय में रविवार को छावनी के गांधी मैदान और रामबाग रोड स्थित दशहरा मैदान में शनिवार को ओपन दंगल हुआ करते थे। इस दंगल में भाग लेने के लिए दूर दूर से खिलाड़ी और उन खिलाडियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ आया करती थी। अंबाला में सप्ताह में दो दिन रविवार और सोमवार को मेले जैसा माहौल होता था।

धीरे-धीरे समय बदला ओपन दंगल बंद हो गए। इसके बाद से मदन के मंदिर के पास बब्बू पहलवान का अखाड़ा, दयाल अखाड़ा और बसंती माई मंदिर में अखाड़ा बंद हो गए। लेकिन रामबाग रोड स्थित हनुमान अखाड़ा ने अपने आप को समय रहते अपग्रेड कर लिया और खिलाडियों को मैट पर कुश्ती के गुर सिखाने लगे। मौजूदा समय में हनुमान अखाड़ा के पास 40 के करीब खिलाड़ी हैं।

अंबाला छावनी स्थित हनुमान अखाड़ा में खिलाडियों के साथ इंटरनेशनल पहलवान राधेश्याम।

अंबाला छावनी स्थित हनुमान अखाड़ा में खिलाडियों के साथ इंटरनेशनल पहलवान राधेश्याम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed