फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ajay Kumar will participate in the national cross country competition

Ambala News: राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री स्पर्धा हिस्सा लेंगे अजय कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ajay Kumar will participate in the national cross country competition
24 को रांची में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला/करनाल। राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 24 जनवरी को रांची में आयोजित की जा रही है। इसमें अंबाला जिले से 18 साल आयु वर्ग 6 किलोमीटर रेस में अजय कुमार भाग लेंगे। इसके अलावा करनाल जिले के दो खिलाड़ी शुभम और सिमरन इसमें शामिल होंगे। शुभम आठ किलोमीटर और सिमरन महिला वर्ग में 10 किलोमीटर की स्पर्धा में भाग लेगी। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि पिछले महीने सोनीपत में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया था। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 60 वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इसमें हरियाणा के कुल 32 एथलीट हैं। कोच सोनीपत के विकास गहलावत मंदीप होंगे।

उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में 16 पुरुष और 16 महिलाओं सहित 32 एथलीट खिलाड़ियों का दल हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में अवकाश, रोहित, अंकित, सावन राहुल, 20 वर्ष आयु वर्ग की आठ किलोमीटर दौड़ में सुमित, 16 साल आयु वर्ग में दो किलोमीटर दौड़ में अजय भाग लेंगे। महिला वर्ग में 20 साल आयु वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में मौनी और आरती भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed